छत्तीसगढ़ के 6 खिलाड़ी बढ़ाएंगे अपनी माटी का मान, राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप आगरा के लिए हुआ चयन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 18 मार्च 2024। सरगुजा जिला कार्फबाल संघ से छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम के लिए 6 खिलाड़ीयों का चयन आयोजित “19वीं सब जुनियर” और “35वीं सिनियर” राष्ट्रीय कार्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता 17 मार्च से 20 मार्च 2024 तक उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा से सब जुनियर छत्तीसगढ़ कार्फबाल टीम में चंचल निषाद, ओम प्रकाश यादव और अमन ठाकुर का चयन हुआ है. वहीं सिनियर छत्तीसगढ़ मिक्स कार्फबाल टीम में कु. साक्षी तिर्की. कु. रागनी अगरिया और अभिषेक शर्मा का चयन हुआ है. राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में लंबे समय से कार्फबाल चल रहा है. कार्फबाल खेल मिक्स खेल है इसमें बालक-बालिका का मिक्स टीम बनाया जाता है. सरगुजा जिला में कार्फबाल खेल का राष्ट्रीय आयोजन भी किया जा चुका है. साथ ही साथ स्थानीय कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं. कु. रागनी अगरिया, कु. साक्षी और अभिषेक पुर्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणवी रैप स्टार ढांडा न्योलीवाला ने अपना नवीनतम चार्टबस्टर सिंगल "ब्लॉक" रिलीज़ किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 19 मार्च 2024। हरियाणवी रैप में सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक, ढांडा न्योलीवाला ने वीव्हाईआरएल हरियाणवी पर एक और चार्टबस्टर सिंगल, “ब्लॉक” जारी किया है। पिछले वर्ष में, ढांडा ने अपने चुंबकीय करिश्मे और निर्विवाद संगीत कौशल से धूम मचा दी […]

You May Like

दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन