रालोद के सपा का साथ छोड़ने पर सीएम योगी का तंज, बोले- कोई साथ आने को तैयार नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी सरकार का इस बार का बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार सात लाख 36 हजार करोड़ रुपये है। ये बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता के आकार को देखते हुए उनके जीवनस्तर को उठाने के संकल्प के साथ प्रस्तुत किया गया है। सभी जानते हैं कि आजादी के बाद से 2017 तक यूपी की जीडीपी 12 से 13 लाख करोड़ थी पर मात्र सात वर्षों में आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो गई है। कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बाद भी यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर आ गई है। मुख्यमंत्री योगी विधानसभा में प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में वृद्घि हुई है। ऑनलाइन लेन-देन बढ़ा है। प्रदेश में निवेश का माहौल बढ़ा है। यही कारण है कि 19 फरवरी को हम 10 लाख रुपये की निवेश परियोजनाओं का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर अब दो प्रतिशत आ गई है। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों मे कोई विजन नहीं था इसलिए प्रदेश बीमारू राज्यों की सूची में आता था पर हमने यूपी को अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे नंबर पर आ जाएगी।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आरोप कि सरकार हर बार प्रदेश का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत करती है पर उसे खर्च नहीं कर पाती है। इस पर नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष दिसंबर 2023 के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे थे जबकि बजट तो मार्च 2024 तक का है। अपने भाषण के प्रारंभ में मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और पी वी नरसिंह राव को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया और उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज भी कसा कि अब उनके साथ आने को कोई तैयार नहीं है क्योंकि लोगों को पता है कि वो धोखा ही देंगे। सीएम योगी रालोद के एनडीए में शामिल होने की तरफ इशारा कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

अंग प्रदर्शन नहीं, साफ सुथरा मनोरंजन दिखागी फिल्म "खूनी आंख"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 12 फरवरी 2024। बॉलीवुड के विख्यात निर्देशक इरशाद खान की हॉरर फ़िल्म “खूनी आंख” का मुहूर्त मुम्बई में किया गया। जब इस फ़िल्म का मुहूर्त मुम्बई में किया गया तो यहां निर्माता अभय तिवारी, जितेंद्र रॉय, राज यादव और निर्देशक इरशाद खान सहित फ़िल्म से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी