सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, घर में पौधा लगाने पर मिलेगी ‘फ्री बिजली’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 23 जुलाई 2022। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देन के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी घोषणा की है। अब शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर या कैंपस में पौधा लगाने पर बिजली के बिल में छूट मिलेगी। रांची में वन महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा, अपने घरों के कैंपस में पौधारोपण करने वाले परिवारों को प्रति पौधा पांच मिनट मुफ्त बिजली दी जाएगी। हालांकि, यह पौधे फलदार और छायादार ही होने चाहिए, तभी योजना का लाभ मिलेगा। 

विनाश को दे रहे आमंत्रण 
सीएम ने कहा, जिस तरह से हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते हुए विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे हम विनाश को आमंत्रण दे रहे हैं। अगर सामंजस्य नहीं बिठाया गया तो आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी। उन्होंने कहा, चाकुलिया, गिरीडीह, साहेबगंज व दुमका में जैवविविधिता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। 

वन क्षेत्रों में नहीं लगेगी आरा मशीन 
इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में वन क्षेत्रों में आरा मशीन लगाने पर भी रोक लगा दी है। इसके तहत वन क्षेत्रों के पांच किलोमीटर के दायरे में आरा मशीन का प्लांट नहीं लगाया जा सकेगा। जो प्लांट पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

हाथरस में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावड़ियों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   हाथरस 23 जुलाई 2022। हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30  बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज