अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर

admin
शेयर करे

लगातार बारिश से कबीरधाम में बिगड़े हालात

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम, 22 जुलाई 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते 24 घंटे से जारी बारिश के चलते वनांचल क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बोड़ला ब्लॉक का रेंगाखार जंगल तहसील क्षेत्र है, जहां अडवार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रेंगाखार–अडवार मार्ग पर बना रपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

आज बुधवार को रपटा जलमग्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम से नदी पार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे गांवों और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र नजदीकी रास्ता है। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण उन्हें खतरा उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अडवार नदी पर पुल निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।इधर, लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

एक जून से अब तक 240.6 मिमी औसत वर्षा
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से 21 जुलाई तक 240.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 382.6 मिमी वर्षा पिपरिया तहसील में हुई, जबकि कुकदूर में 350.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कवर्धा में 241.5 मिमी, बोड़ला में 227.3 मिमी, रेंगाखार में 197.0 मिमी, सहसपुर लोहारा में 182.6 मिमी, पंडरिया में 179.7 मिमी और सबसे कम 163.5 मिमी वर्षा कुंडा तहसील में दर्ज की गई।

Leave a Reply

Next Post

लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें

शेयर करे48 किलो वर्ग में होगा आखिरी टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली, 22 जुलाई 2026। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ग्लासगों में 26 जुलाई को इतिहास रचने उत्तरेंगी। चानू लगातार तीसरे राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण जीतने उतरेंगी, जो उनका लगातार चौथा पदक होगा। फिर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण