मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चुराचांदपुर 17 फरवरी 2024। मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार को भी यह क्षेत्र तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक एक कांस्टेबल के निलंबन का विरोध कर रही भीड़ लघु सचिवालय में प्रवेश कर गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को हुई झड़प में दो लोगों की मौत के अलावा 42 लोग घायल हुए हैं। कांस्टेबल सियामलालपॉल को एक कथित वीडियो में हथियारबंद लोगों के साथ देखे जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान लेटलालखुओल गांगटे और थांगगुनलेन हाओकिप के रूप में की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चुराचांदपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चुराचांदपुर जिला लघु सचिवालय क्षेत्र और उसके आसपास संपत्तियों के विनाश और जलने की खबरें हैं।” पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंसा के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड नष्ट हो गए हैं।”

पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे गुस्साई भीड़ ने उपायुक्त कार्यालय के आधिकारिक आवास को भी आग लगा दी। इस बीच, इंडीजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने मांग की है कि जिले के पुलिस अधीक्षक शिवानंद सुर्वे और जिलाधिकारी एस धरुण कुमार को 24 घंटे के भीतर जिला छोड़ देना चाहिए और उनके स्थान पर कुकी-जो समुदाय के अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आईटीएलएफ ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर पुलिसकर्मी सियामलालपॉल का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो सभी सरकारी कार्यालय बंद कर दिए जायेंगे और इसके लिए एसपी एवं जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। चुराचांदपुर में आईटीएलएफ द्वारा बुलाए गए पूर्ण बंद के कारण शुक्रवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कें और बाजार वीरान नजर आए। पुलिस ने कहा कि असम राइफल्स के जवान कस्बे में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंची बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 फरवरी 2024। भारतीय महिला टीम ने शनिवार को रोमांचक सेमीफाइनल में दो बार की पूर्व चैम्पियन जापान को 3-2 से हराकर अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया. तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी