धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनने को लेकर विवाद के बाद अभिनेत्री गिरफ्तार, मिल रही थीं धमकियां

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। केरल में एक पारंपरिक नौका में जूते पहनकर चढ़ने के बाद मंदिर के रीति-रिवाजों का उल्लंघन करने के आरोप में जांच का सामना कर रही मलयालम टीवी धारावाहिक की एक अभिनेत्री को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी किये जाने के बाद अभिनेत्री का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री निमिषा और कथित तौर पर तस्वीरें खींचने में उनकी मदद वाले दोस्त का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें थाने में जमानत देकर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने ‘ कहा, ”पहले हमने मामला दर्ज किया था। आज हमने उन्हें थाने बुलाकर गिरफ्तार किया। बयान दर्ज किये जाने के बाद थाने में जमानत देकर रिहा कर दिया।”
    
अभिनेत्री निमिषा ने इससे पहले बुधवार को फोन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अज्ञात लोगों द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत की थी।मलयालम धारावाहिकों की अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने  एक धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर नौका पर सवार होने और मंदिर के रीति रिवाजों का उल्लंघन किया है। हालांकि, इस मामले में हंगामा मचने के बाद अभिनेत्री की तरफ से सफाई भी दी गई थी।

अभिनेत्री ने कहा था कि जब मुझे पता चला कि मैंने जो किया वह रीति रिवाजों तथा परंपराओं के विरुद्ध है, तो मैंने उसी समय सोशल मीडिया पर साझा की गई कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को तुरंत हटा लिया।अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि मुझे नहीं पता था कि पल्लीयोदम (रस्मी सर्प नौका) पर पैर रखना गलत है और यह केवल मंदिर परंपराओं के लिए है। लेकिन तब से मुझे अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया की चिंता, कहीं अफगान न बन जाए आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदेश व रक्षामंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता में अफगानिस्तान की स्थिति चर्चा के केंद्र में रही। बैठक में साझा चिंता जाहिर की गई कि अफगानिस्तान दोबारा आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनना चाहिए। अफगानिस्तान […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क