लव जिहाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में भी सख्त कानून की तैयारी, गृह विभाग ने न्याय व विधि विभाग को भेजा प्रस्ताव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ 20 नवंबर 2020। उत्‍तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्‍त कानून बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सम्‍बन्ध में गृह विभाग ने विधि विभाग को प्रस्‍ताव भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्‍द ही लव जिहाद के खिलाफ कानून मूर्त रूप ले लेगा।

हरियाणा के बल्लभगढ़ में कथित लव जिहाद की आड़ में हुई युवती की हत्या के बाद से ही कई राज्यों में इसे लेकर कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक ने इस संबंध में कानून बनाने का एलान कर दिया है। इसका मकसद लोभ, लालच, दबाव, धमकी या शादी का झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोकना है।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर सहमति जताई थी जिसमें कहा गया था कि महज शादी करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन अवैध होगा। प्रदेश सरकार इस बाबत सख्त प्रावधानों वाला कानून लाएगी और फिर ऐसी हरकत करने वालों का ‘राम नाम सत्य’ ही होगा। 

शाइस्ता ने लव जिहाद कानून को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ बताया

आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष एवं समाजसेवी शाइस्ता अम्बर ने लव जिहाद कानून बनाये जाने वाले बयान पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने लव जिहाद कानून को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ बताया।

शाइस्ता अंबर ने बयान जारी कर कहा कि राजनीति की मर्यादाओं और भारत के संविधान तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा और देश की सुरक्षा हम सब नागरिकों और सरकारों का कर्तव्य है। लव जिहाद कानून बनाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है?

उन्होंने कहा कि जो हमारे देश में नेता और बाकी लोग दूसरे धर्मों में शादी करते हैं तो क्या वह लव जिहाद माना जाएगा। अंबर ने कहा कि किसी धर्म के नाम पर लव जिहाद कानून लाना संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ होने के साथ देश की साझी संस्कृति पर भी एक बड़ा हमला है, जो निंदनीय है।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्री की घटना दुःखद : स्तरहीन राजनीति न करे रमन सिंह : धनेन्द्र साहू

शेयर करेरमन सिंह के आधारहीन आरोपों से सबको तकलीफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 20 नवंबर 2020। केन्द्री की घटना पर अभनपुर विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने कहा है कि यह घटना सबके लिये दुखद है। इतनी मार्मिक घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा की जा रही […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर