मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रूबरू हुए जिले के अधिकारियों से, आत्मीय वातावरण में जाना हालचाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये किया प्रेरित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 04 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बिलासपुर प्रवास के दूसरे दिन आज न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में लगभग दो घंटे तक जिले में पदस्थ अधिकारियों से रूबरू हुए। आत्मीय माहौल में उनका हालचाल जाना और प्रदेश के विकास के लिये निष्ठा, उत्साह एवं टीम भावना से कार्य करने के लिये उन्हें प्रेरित किया।

भूपेश बघेल ने अधिकारियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हुआ वर्ष था और आप सभी ने टीम भावना के साथ चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वर्ष 2021 लोगों के जीवन में खुशहाली लाएगा, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा अब विकासखंड स्तर पर भी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है। इससे ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती इलाके में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के बच्चे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय सेवकों को अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शालाओं में एडमिशन कराने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये कलेक्टर एवं उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस के अरपा सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आत्मीय वातावरण में बातचीत कर घर-परिवार का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजधानी जिले में स्थित रतनपुर रही है, जिसका एक गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें छत्तीसगढ़ के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है कि हमारा प्राचीन छत्तीसगढ़ कितना वैभवशाली रहा है।

इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर और चिन्तामणी महाराज, विधायक शैलेष पाण्डेय, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 04 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान 3 जनवरी रविवार को न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक, युवा, खेल संगठनों, समाज प्रमुखों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल ने लोगों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप