‘सबके साथ नहीं, बृजभूषण के साथ है केंद्र सरकार’, कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर खड़े किए सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 जून 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर ‘‘चुप” हैं, जिससे मामले की जांच करने वालों के लिए ‘‘संदेश” स्पष्ट है। सिब्बल उच्चतम न्यायालय में प्रदर्शनकारी पहलवानों की पैरवी कर रहे हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बढ़ते सबूतों, सार्वजनिक आक्रोश के बावजूद बृजभूषण सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री चुप, गृह मंत्री चुप, भाजपा चुप, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) चुप। जांच करने वालों के लिए संदेश स्पष्ट है।” सिब्बल ने सरकार के नारे ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘सबका साथ नहीं, बृजभूषण का साथ।” संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से एक निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच ‘‘इंसाफ” शुरू किया। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। छह महिला पहलवानों और एक नाबालिग के पिता की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई दोनों प्राथमिकी में बृजभूषण द्वारा एक दशक से भी अधिक समय में अलग-अलग समय और स्थानों पर यौन उत्पीड़न, अनुचित तरीके से स्पर्श करने, जबरन छूने, पीछा करने और डराने-धमकाने संबंधी कई कथित मामलों का जिक्र है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा वासियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल: ट्रेन हादसे में घायलों को खून देने के लिए अस्पतालों में लगीं लंबी-लंबी लाइनें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 03 जून 2023। ओडिशा में ट्रेन हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। इस मुश्किल के समय में ओड़िशा के स्थानीय लोगों ने इंसानियत एक मिसाल कायम कर दी। जिसे देख पूरे देश को ओडिशा वासियों पर गर्व होगा।  बता दें कि […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी