निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म “बेरा एक अघोरी” को मिली बम्पर ओपनिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 अप्रैल 2023।  निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म “बेरा एक अघोरी” को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। हालांकि इस सप्ताह 28 अप्रैल को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन अभिनीत राजकुमार संतोषी की फ़िल्म बैड बॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मणि रत्नम की फ़िल्म पीएस 2 भी थेटर्स में पेश की गई है, इसके अलावा सलमान खान की फ़िल्म किसी का भाई किसी की जान भी दूसरे सप्ताह में चल रही है। उसके बावजूद अच्छे कंटेंट के कारण बेरा एक अघोरी को लोग पसन्द कर रहे हैं। निर्माता राजू भारती की प्रशंसा करनी होगी कि उन्होंने नए कलाकारों पर विश्वास जताया और कहानी को हीरो मानते हुए हॉरर थ्रिलर फिल्म बनाई जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो रही है।  धिराल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स हिंदी फ़िल्म “बेरा-एक अघोरी” के निर्माता राजू भारती हैं जबकि मुख्य कलाकार  प्रेम धिराल, शक्ति वीर धिराल और अभिनेत्री प्राजक्ता शिंदे हैं। हालांकि निर्माता राजू भारती का ये प्रथम प्रयास है। लेकिन फ़िल्म का विषय और इसकी अनूठी कहानी होने की वजह से ऑडिएंस इसे लाइक कर रही है। फ़िल्म को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

     फ़िल्म देखने वाले दर्शकों ने पब्लिक रिव्यु में इसे सराहा है और चार स्टार का दर्जा दिया है। लोगों का कहना है कि हॉरर जॉनर में होने के बावजूद फ़िल्म में यह महत्वपूर्ण सन्देश है कि अंत में जीत सत्य की होती है। इस हिंदी फिल्म में शक्ति वीर धिराल और प्रेम धिराल ने मुख्य भूमिकाओं को निभाया है। फ़िल्म के गाने नक्काश अज़ीज़, शाहिद माल्या और वैशाली ने गाए हैं।  “बेरा एक अघोरी” में एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का है। रोमांस, रोमांच, सस्पेन्स के साथ फ़िल्म में बेहतरीन म्युज़िक भी है। बेरा एक अघोरी का प्रस्तुतिकरण अनूठा है। फ़िल्म में बहुत एनिमेशन और वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। 

    फ़िल्म के लेखक शक्ति वीर धिराल, निर्देशक प्रेम धिराल, म्युज़िक डायरेक्टर प्रेम शक्ति, कैमरामैन रौशन खड़गी हैं। फ़िल्म को ऑडियो लैब मीडिया कारपोरेशन द्वारा दुनिया भर में रिलीज किया गया है। फिल्म में कलाकारों के काम को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है।

Leave a Reply

Next Post

डॉ रमन सिंह नारायण चंदेल अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 अप्रैल 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनसंख्या के आधार पर एससी 32 प्रतिशत, ओबीसी 27 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब