एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वाशिंगटन, 30 सितंबर 2026। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के हजारों मौजूदा व पूर्व कर्मियों का संवेदनशील निजी डाटा चोरी होना अमेरिकी इतिहास में सबसे गंभीर डाटा चोरी है। साइबर अपराधी समूह शाइनीहंटर्स ने इसे डाटा एजेंसी के नौकरी पोर्टल से चुराया और ऑनलाइन लीक करने की धमकी भी दी थी। इस हमले में हजारों कर्मियों के डाटा चोरी के साथ एजेंटों की जान को भी खतरा बताया जा रहा है। डाटा चोरी में मौजूदा और पूर्व कर्मियों के नाम, घर के पते, फोन नंबर, दफ्तरी ईमेल, सोशल सिक्योरिटी नंबर, जन्मतिथि और नौकरी में शामिल होने की तारीख जीवनसाथी के नाम-नंबर के अलावा और भी बहुत सी जानकारी ट्रैक हुई हैं। 

अपराधी या शत्रु देश को डाटा बिचने की चिंता
हजारों कर्मचारियों के चोरी हुए डाटा में नशीले पदार्थ और रूस-चीन-ईरान से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा डेस्क जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां भी उजागर हुई हैं। अब अमेरिकी विशेषज्ञों को चिंता है क शाइनीहंटर्स खुद डाटा सार्वजनिक करने की बजाय इसे दूसरे अपराधी या किसी देश को बेच सकते हैं।

चीन ने चुराए थे दो करोड़ रिकॉर्ड
ब्रिटेन की साइबर सुरक्षा एजेंसी के पूर्व प्रमुख सिरन मार्टिन के अनुसार इस सेंध का एफबीआई की परिचालन-क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। यह एक दशक पहले हुई अमेरिकी कार्मिक प्रबंधन कार्यालय की सेंध से भी बदतर है, जिसमें चीन ने दो करोड़ से अधिक रिकॉर्ड चुराए थे। 

हैकरों का दावा…
बदला था मकसद शाइनीहंटर्स के अनुसार उन्होंने एफबीआई पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसे बदला लेना था। दरअसल, एफबीआई ने वसंत में चेतावनी जारी की थी कि शाइनीहंटर्स समूह पीड़ितों को धमकाकर परेशान करता है। हैकरों ने मांग की थी कि एफबीआई उस चेतावनी को हटाए।

ऐसे लगाई सेंध : शाइनीहंटर्स के मुताबिक उन्होंने ओरेकल पीपलसॉफ्ट सॉफ्टवेयर में एक जीरो-डे यानी पहले से अनजान खामी का इस्तेमाल किया। हालांकि गूगल ने बताया कि उसकी खुफिया टीम ने हाल में शाइनीहंटर्स को ओरेकल पीपलसॉफ्ट की उस खामी के जरिये हमले करते देखा है।

Leave a Reply

Next Post

गेहूं की एमएसपी में वृद्धि

शेयर करे2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। इसके […]

You May Like

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना....|....कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा....|....सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिर काम करने वाली थीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा....|....प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर पहली बार तोड़ी चुप्पी....|....कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनावों में धांधली की बात उठाई....|....गेहूं की एमएसपी में वृद्धि....|....एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी....|....उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी....|....सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला....|....'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते'