रायपुर में देर रात दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, थाना घेरकर किया हंगामा; 30 पर एफआईआर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 07 दिसम्बर 2021 । रायपुर शहर के टिकरापारा इलाके में सोमवार की शाम जबरदस्त हंगामा हो गया। एक जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़। दोनों गुट एक दूसरे को उकसाने वाली नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए हुड़दंगियों ने टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया। डेढ़ घंटे तक थाने के बाहर सड़क पर बवाल होता रहा। थाने के बाहर हंगामा कर रहे युवकों ने डिवाइडर पर लगे झंडे को तोड़ा और भड़काऊ नारेबाजी करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों को खदेड़ा। भीड़ में शामिल युवक मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। कुछ देर के लिए इलाके का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सिटी एसपी तारकेश्वर पटेल मौके पर पहुंचे। हालात को भांपते हुए सैकड़ों जवानों की टीम टिकरापारा थाने के पास पहुंची। अलग-अलग इलाकों की पेट्रोलिंग टीम, कई थानों के थानेदार, डीएसपी एक-एक कर थाने पहुंचने लगे। संतोषी नगर चौक, मोती नगर गोकुल नगर के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की टीमों से सर्च ऑपरेशन किया। हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लिया गया। लोगों को फटकारते हुए पुलिस ने उन्हें घरों में रहने के लिए कहा।

यहां से शुरू हुआ विवाद
मोती नगर इलाके में कुछ युवक एक जुलूस निकाल रहे थे। बृजनगर बस्ती से गुजरने के दौरान डीजे के बॉक्स से कुछ तोरण टूट गए। इसी बात को लेकर दो गुटों में जबरदस्त विवाद हो गया।युवकों में जमकर मारपीट हुई। कुछ देर बाद दूसरे गुट ने टिकरापारा थाने जाकर घेराव कर दिया। इसी रास्ते से जुलूस भी आगे बढ़ रहा था। दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस हालात को काबू पाने में पुलिस के पसीने छूट गए।देर रात पुलिस की टीम बस्ती में पहुंची और यहां लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की पेट्रोलिंग देर रात तक इस इलाके में होती रही। पुलिस घटनास्थल के आसपास अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि विवाद के असल वजह तक पहुंचा जा सके।

इन पर दर्ज हुआ केस


बृजनगर बस्ती से जुलूस निकालने के दौरान तोरण फटने की वजह से मोहम्मद रजा नाम के युवक के साथ सूर्या निर्मलकर, अंगेश साहू और सचिन का विवाद हुआ। यहां मारपीट भी हुई। करीब 10 युवकों पर धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। इसके बाद मोहम्मद रजा के साथ बहुत से युवकों ने टिकरापारा थाने के बाहर आकर नारेबाजी की। 20 हुड़दंगियों के खिलाफ धारा 295, 295A , 147 पर केस एफआईआर हुई है।

Leave a Reply

Next Post

94 करोड के सड़क निर्माण घोटाला में एमडी अनिल राय एवं ठेकेदार सहित अन्य कई अधिकारियों के विरुद्ध न्यायलय ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

शेयर करेआरोपियों में अनिल राय,एमडी सीजीआरडीए, रायपुर जी एस सोलंकी, महाप्रबंधक, मानसिंह ध्रुव, परियोजना प्रबंधक, सचिन शर्मा,प्रबंधक वित्त, निशेस भट्ट, आहरण एवं सवितरण अधिकारी, रश्मि वैश्य, उप परियोजना प्रबंधक, अभिषेक विश्वकर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक, सुनील कुमार पांडेय, टीम लीडर, सुशील अग्रवाल, ठेकेदार, राहुल सोनी,प्रबंधक ए आरसी टेस्टिंग दिल्ली, शंकर अग्रवाल […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म