30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ

admin
शेयर करे

अक्षय ऊर्जा में निवेश का बड़ा मौका: 30 जुलाई को खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनिल बेदाग

मुंबई, 29 जुलाई 2026। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ₹1,800 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई, 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹214 से ₹225 का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त, 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को लगेगी।

निवेशक न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 66 के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने एम्प्लॉई रिजर्वेशन कोटे के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने कुछ मौजूदा कर्ज़ों के पूर्ण या आंशिक भुगतान, प्रमुख सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन गामा वन प्राइवेट लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियों में निवेश और उनके कर्ज़ों के भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जे एम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड हैं। कंपनी का यह आईपीओ स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की रणनीति को मजबूती देने के साथ-साथ निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले

शेयर करेसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सिलेंडर जब्त छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का जशपुर जिले में गंभीरता एवं तत्परता के […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर