बिहार में आधी आबादी के लिए पिंक बस सेवा का शुभारंभ, सीएम नीतीश ने महिलाओं को दी 20 बसों की सौगात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 16 मई 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है। राज्य की महिला के लिए पिंक बस की सेवा का शुभारंभ हो चुका है। पहले चरण में 20 पिंक बस की सेवा राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए 20 पिंक बसों एवं राज्य अन्तर्गत 166 डिलक्स बसों के परिचालन का लोकार्पण किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बसों को रवाना करने के पूर्व बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध कराये जानेवाली सुविधाओं की जानकारी ली।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत 20 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 166 डिलक्स बसों का परिचालन शुरू किया गया है। इससे राज्य के अंदर यात्रियों का विभिन्न जगहों पर आना-जाना सुगम होगा। साथ ही उनका सफर आरामदायक होगा।

जानिए किस जिले कितनी पिंक बसें चलेंगी
परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि पिंक बस सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी, बल्कि यह सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में पिंक बस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा। पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी हैं। 20 बसों में से आठ बसों का परिचालन पटना, चार मुजफ्फरपुर, दो-दो भागलपुर, गया, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत किया जाएगा। दूसरे चरण में 80 पिंक बसों का परिचालन किए जाने की योजना है। इसी शुरुआत भी जल्द हो जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीएम बघेल बोले- खदानों को निजी हाथों में सौंपकर लूट रही भाजपा, लोगों को नक्सली मामलों में फंसाया जा रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 16 मई 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अपने बीजापुर दौरे के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे बघेल ने भोपालपटनम के कुचनूर स्थित कोरंडम खदान का निरीक्षण किया और वहां […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान