दिल्ली में स्कूलों के बाद अब पुलिस हेडर्क्वाटर में बम की धमकी, नाबालिग लड़के ने भेजा ईमेल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मई 2024। दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मुख्यालय में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग ने भेजा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बच्चे ने शरारत में मेल भेजा था। नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके बाद बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसको माता पिता को सौंप दिया गया। 

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ईमेल मिला था। स्कूलों समेत अन्य जगहों पर धमकी भरा मेल आने के बाद तलाशी ली गई और इसमें कुछ भी नहीं मिला।

ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज हुए वायरल
राजधानी में बुधवार सुबह 223 स्कूलों में बम रखे होने के फर्जी ई-मेल के बाद शाम को सोशल मीडिया पर ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज वायरल हो गए। इनमें दावा किया गया कि राजधानी के कई स्कूलों में बम मिले हैं, लेकिन पुलिस जानबूझकर जानकारी लोगों को नहीं दे रही है। इन मैसेज का बृहस्पतिवार को खासा असर देखने को मिला। अनेक लोगों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मैसेज पर यकीन न करें। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वे न तो इन मैसेज पर ध्यान दें और न ही किसी दूसरे को भेजें।

Leave a Reply

Next Post

आगरा में तीसरे चरण के मतदान से पहले बवाल, पथराव के बाद आगजनी; फायरिंग में घायल हुई महिला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 03 मई 2024। आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के टीला गोकुलपुरा में बृहस्पतिवार रात को पानी की टंकी पर हाथ-पैर धोते बच्चों को पीटने पर वाल्मीकि और प्रजापति समाज के लोग आमने-सामने आ गए। आधा घंटे तक जमकर बवाल हुआ। मारपीट और पथराव के बाद […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव