एसईसीएल के गोल्डन और रूबी जुबली कार्यक्रम में क्रिकेटर स्टीव वॉ बोले- “सफल लोग कभी शॉर्टकट नहीं अपनाते, बल्कि कठिन मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं”

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 13 सितंबर 2025। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) में शुक्रवार को कोल इंडिया गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ एवं एसईसीएल रूबी जुबली के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान, वर्ल्ड कप विजेता एवं समाजसेवी श्री स्टीव वॉ का प्रेरक व्याख्यान आयोजित किया गया।

खचाखच भरे ऑडिटोरियम में एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों से भारी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे।  श्री वॉ ने कहा – “सफल लोग कभी बहाने नहीं बनाते, शॉर्टकट नहीं अपनाते… वे हमेशा अतिरिक्त प्रयास करते हैं और कठिन मेहनत करने के लिए तैयार रहते हैं।”

उन्होंने बताया कि बतौर कप्तान उनकी फिलॉसफी रही कि “सभी को समान रूप से लेकिन अलग-अलग तरीके से ट्रीट करना चाहिए।” इसका अर्थ यह था कि अनुशासन और आपसी सम्मान जैसी बुनियादी बातें सभी के लिए समान हों, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी अनूठी शैली में खेलने और प्रदर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने सफलता के लिए 3P – प्रेशर, पार्टनरशिप और पेशेंस (दबाव, साझेदारी और धैर्य) को महत्वपूर्ण बताया। स्टीव वॉ ने टीम एसईसीएल की एकजुटता, आत्मविश्वास और ऊर्जा सुरक्षा में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रत्येक व्यक्ति में गर्व और समर्पण की झलक देख पा रहे हैं।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी/संचालन एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी/योजना एवं परियोजना आर. सी. महापात्र, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, जिला प्रशासन, रेलवे के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, यूनियन, सिस्टा, काउंसिल के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

निदेशक कार्मिक बिरंची दास ने कहा कि “आज टीम एसईसीएल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि हमें एक ऐसी महान शख्सियत से प्रेरणा लेने का अवसर मिला जो न केवल खेल के क्षेत्र में अपितु समाजसेवा में भी अग्रणी रहे हैं। टीम एसईसीएल निश्चित ही श्री वॉ द्वारा बताए गए सूत्रों से प्रेरित होगी।”

गौरतलब है कि कोल इंडिया के 50 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में गोल्डन जुबली लेक्चर सीरीज़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यह आयोजन एसईसीएल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व उप-प्रबंधक ई एंड एम सी अनुराधा ने निभाया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीष श्रीवास्तव, उप-महाप्रबंधक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Next Post

जय श्रीराम...संतों के अपमान का लिया बदला, दिशा पाटनी के घर फायरिंग की बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 सितंबर 2025। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बीते शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। जहां बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने दिशा के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान