भाजपा सीईसी की बैठक में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पर मंथन; पीएम मोदी-जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजाप के कई बड़े नेता शामिल हुए। यह बैठक देर रात तक चली। इसके बाद पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा सहित सभी नेता रवाना हो गए। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया। सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पीएम मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य सीईसी सदस्य उपस्थित थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी बैठक के दौरान विचार-विमर्श में भाग लिया। दरअसल, आने वाले महीनों में देश के पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि तेलंगाना में बीआरएस सत्ता में है।

सीईसी में छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर सिलसिलेवार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ को लेकर करीब दो घंटे बातचीत हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश पर भी चर्चा की गई। पार्टी आला कमान मुख्य रूप से कमजोर सीटों पर केंद्रित थी। इस दौरान अभियान पर भी बात की गई।

भाजपा ने शुरू की तैयारी
भाजपा के तमाम नेता इन राज्यों का दौरा कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा किया था। मध्यप्रदेश के सागर में उन्होंने संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य परियोजनाओं की भी सौगात दी थी। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में पांच गिरजाघरों को तोड़ने वाले 100 लोग गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री बोले- यह एक सोची समझी साजिश है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ईस्लामाबाद 17 अगस्त 2023। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार कोई नई बात नहीं है। ईशनिंदा के मामले भी पाकिस्तान में आये दिन आते रहते हैं। बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैजलाबाद में पांच चर्च तोड़ दिए गए, जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई की […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च