जय श्रीराम…संतों के अपमान का लिया बदला, दिशा पाटनी के घर फायरिंग की बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 सितंबर 2025। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना बरेली के सिविल लाइंस इलाके में बीते शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। जहां बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने दिशा के घर पर कई राउंड गोलीबारी की और फरार हो गए।

किसके घर पर हुआ हमला?
यह फायरिंग दिशा पाटनी के पारिवारिक निवास  विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली पर हुई। यह घर दिशा के पिता, रिटायर्ड सीओ (पुलिस अधिकारी) जगदीश पाटनी का है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकमौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

हमले की जिम्मेदारी किसने ली?
इस फायरिंग की जिम्मेदारी दो कुख्यात गैंगस्टरों — रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया (Facebook) पर ली है। इन गैंगस्टरों ने एक पोस्ट में लिखा कि यह हमला संत प्रेमानंद और अनिरुद्धाचार्य के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया।

सोशल मीडिया पर लिखा गया धमकी भरा संदेश
‘जय श्रीराम… आज जो दिशा पाटनी/खुशबू पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इन लोगों ने हमारे पूज्य संतों और सनातन धर्म का अपमान किया था। ये सिर्फ ट्रेलर है, अगर दोबारा किसी ने हमारे धर्म के खिलाफ कुछ बोला, तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।’ गैंगस्टरों ने यह भी कहा कि यह चेतावनी सिर्फ दिशा पाटनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए है। जो भी धर्म या संतों के खिलाफ बोलेगा, उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Next Post

महंगाई पर ट्रंप टैरिफ की मार : खाने-पीने की चीज़ों ने तोड़े रिकॉर्ड, अंडा 300 रुपये, दूध 350 और आलू 84 रुपये किलो!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 सितंबर 2025।  अमेरिका में आम लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2025 में महंगाई दर में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। फेडरल रिजर्व की तमाम कोशिशों के बावजूद महंगाई […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय