विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, चिराग पासवान बोले- गठबंधन को लेकर जल्द लेंगे फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इस दौरान हर विधानसभा से तीन नामों का विकल्प रखा गया। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वह राजग गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर जल्द फैसला लेगी। बताया जाता है कि बैठक में भाजपा की झारखंड इकाई की ओर से संभावित उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत की गई, जिसमें प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए कम से कम तीन नाम सुझाए गए हैं। बैठक में सहयोगी दलों के साथ पार्टी के सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। झारखंड में भाजपा, जद (यू) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।

साथ ही, भाजपा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन करने पर विचार कर सकती है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

झारखंड चुनाव पर अमित शाह से हुई बात: चिराग
लोजपा पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है और इस बारे में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत चुनाव लड़ेगी या फिर अपने बूते चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि मैंने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हमने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की। झारखंड पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Next Post

राजनीति के दंगल में जीतीं विनेश फोगाट, भाजपा के कैप्टन बैरागी को दी मात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरियाणा 08 अक्टूबर 2024। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने 6015 वोटों की बढ़त से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 65080 वोट प्राप्त किए, जबकि भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59065 वोट मिले। विनेश फोगाट की इस जीत को क्षेत्र में कांग्रेस […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म