एक्शन-एंटरटेनर बायोपिक फिल्म में नज़र आएंगे सूरज पंचोली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 01 मई 2024। अभिनेता सूरज पंचोली बॉलीवुड में एक दमदार वापसी  के लिए तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में, उन्हें उनकी सह-कलाकार आकांक्षा शर्मा के साथ हीरामंडी के प्रीमियर पर देखा गया था। हीरामंडी के प्रीमियर में उनकी इस उपस्थिति ने उनके आगामी प्रोजेक्ट के प्रति बहुत उत्सुकता पैदा कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज एक एक्शन-एंटरटेनर में अभिनय करते हुए नज़र आएंगे। अपनी  फिल्म के  बारे में बात करते हुए, सूरज कहते हैं, “मैं सेट पर वापस आकर खुश हूं। यह फिल्म एक बायोपिक है जो सबसे बहादुर भारतीय योद्धाओं में से एक पर आधारित है , जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसकी रक्षा की थी। मैं इसमें एक योद्धा की भूमिका निभा रहा हूं।

सूरज ने यह भी कहा, “मैं किसी जल्दबाजी या दौड़ में नहीं हूं। मैं हर फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं। मैं सिर्फ एक कलाकार के रूप में उभरना  चाहता हूं और हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।

Leave a Reply

Next Post

नारी न्याय के महालक्ष्मी योजना भाजपा की विदाई का कारण बनेगी

शेयर करेकांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू. छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 मई 2024। भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नारी न्याय के फार्म के बारे में […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प