IND vs AUS: टेस्ट टीम में शामिल हुए यॉर्करमैन टी. नटराजन, चोटिल उमेश यादव की जगह मिला मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

यॉर्करमैन टी. नटराजन को टेस्ट टीम में मिला मौका

चोटिल उमेश यादव बाकी दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे

सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 जनवरी से खेला जाएगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टी. नटराजन को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। नटराजन को चोटिल उमेश यादव की जगह टीम में जगह मिली है। उमेश यादव दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और स्वदेश लौट गए हैं।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान उमेश यादव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद वह महज 3.3 ओवर की गेंदबाजी करके मैदान से लौट गए थे। उमेश इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतर नहीं सके। इस दौरे पर चोट के चलते बाहर होने वाले उमेश दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। पहले मैच में चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी दौरे से बाहर हो गए थे, जबकि दूसरे टेस्ट के बाद उमेश सीरीज से आउट हुए।

इसके अलावा बचे हुए दोनों टेस्ट मैचों में चेतेश्वर पुजारा की जगह रोहित शर्मा को उप-कप्तान घोषित किया गया है। रोहित आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से जुड़ चुके हैं और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे मैच की तैयारियों में भी जुट गए हैं। तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से खेला जाना है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था और दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता।

Leave a Reply

Next Post

सांसद रेणुका सिंह, सुनील सोनी, विजय बघेल केंद्र के सामने छत्तीसगढ़ के जनभावनाओं को रखने में असफल

शेयर करेभाजपा सांसदों को नही है छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर युवाओ की चिंता केंद्र बारबार कर रहा है भेदभाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों को धान की कीमत 2500 रु क्विं दे रहे मोदी भाजपा किसानों से किये वादा को निभाने में असफल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 1 जनवरी 2021। मोदी सरकार के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'