चोट लगने से घायल ममता बेनर्जी की हालत पहले से बेहतर, व्हीलचेयर पर करेंगी चुनाव प्रचार, विडियो जारी कर दिया संदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोलकाता 11 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान एक कथित हमले में घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अस्पताल के बेड से ही वीडियो सामने आया है। ममता बनर्जी का यह वीडियो उनकी पार्टी टीएमसी के ट्विटर अकाउंट पर जारी किया गया है। इस वीडियो में ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने कहा कि चोट लगने के बाद भी उनका काम बाधित नहीं होगा और वह पैर में चोट लगने की वजह से व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार करेंगी। उन्होने कहा कि अभी मुझे कुछ दिनों तक व्हीलचेयर पर रहना होगा। इसके बाद भी मैं चुनाव में बाधा नहीं आने दूंगी और व्हीलचेयर पर ही प्रचार करूंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो में कहा, ”मुझे अपने अगले दो से तीन दिनों में जमीन पर वापस लौटने की उम्मीद है। चोट फिर भी बरकरार रह सकती है, लेकिन मैं मैनेज कर लूंगी। मैं एक भी मीटिंग ड्रॉप नहीं करूंगी। हो सकता है कि कुछ दिनों के लिए मुझे व्हीलचेयर की मदद लेनी पड़े। मैं आपका सपोर्ट चाहती हूं।” नंदीग्राम सीट पर एक अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ममता बनर्जी के सामने उनके ही पुराने सहयोगी शुभेंदु अधिकारी होंगे।

अस्पताल के बेड से वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी से शांत रहने और संयम दिखाने का आग्रह कर रही हूं। कुछ भी ऐसा न करें, जिससे लोगों को तकलीफ हो। वीडियो जारी किए जाने से पहले बंगाल में कई जगह टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की भी जानकारी सामने आई थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करने के दौरान घायल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बांए पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री को कोलकाता ले जाया गया, जहां के एसएसकेएम अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि मुख्यमंत्री के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आई हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है। 

राज्य के लोगों के लिए जारी इस वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा कि यह सच है कि मुझे पैर की हड्डी और लिगामेंट की चोट लगी है। घटना के बाद मुझे सीने और सिर में भी दर्द था। मैं कार में खड़ी थी और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थी। मुझ पर इतना दबाव आया कि मैं चोटिल हो गई। मेरे पास उस समय जो भी दवाई थीं, मैंने उसे लिया और फिर कोलकाता आ गई।

हालांकि, बीजेपी का दावा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों की सहानुभूमि बंटोरने के लिए नाटक कर रही हैं। साथ ही, बीजेपी ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इस बात की जांच कराई जाने की जरूरत है कि वास्तव में हुआ क्या था। कैसे जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति पर हमला हुआ, यह जांच का विषय है। सच्चाई सामने लाने के लिए राज्य को मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।

‘हमले’ के बाद टला मेनिफेस्टो जारी करने का प्रोग्राम

ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया। पार्टी अध्यक्ष बनर्जी द्वारा कालीघाट में अपने आवास पर दोपहर को घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम था। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। ममता बनर्जी के ठीक होने और घर वापस आने के बाद इसे जारी किया जाएगा। हमारा घोषणापत्र तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में इसे जारी करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता बनर्जी ने पांच मार्च को पार्टी के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से मतदान शुरू होगा। मतगणना दो मई को होगी

Leave a Reply

Next Post

फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ सीता के रोल में नजर आएगी कृति सेनन, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           आज शुक्रवार सुबह ही मेकर्स की ओर से नई कास्ट की ऑफिशियल घोषणा की गई । कृति ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष में अपनी एंट्री की घोषणा की । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी शेयर की। कृति ने ट्वीट […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक