पूर्व विधायकों की मांग: विस अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, विधायक से आधी पेंशन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने कहा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 25 फरवरी 2022। मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने सरकार से सुविधाएं बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। पूर्व विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ज्ञापन देकर विधायक से आधी पेंशन देने की मांग की है। प्रदेश के पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री रामकिशन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात की और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

इसमें परिषद ने पूर्व विधायक की पेंशन विधायक के वेतन से आधी तय करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व विधायकों को शासन के प्रोटोकॉल सूची में जोड़ने, 2 एसी के टिकट के स्थान पर 1 व्यक्ति जाए तो एसी फर्स्ट में यात्रा की पात्रता, विश्राम गृह में पूर्व विधायकों को नि:शुल्क 6 दिन ठहरने की सुविधा देने के साथ ही पूर्व महिला विधायकों को विशेष सुविधाएं देने की मांग की है। साथ ही पूर्व विधायकों के 1 वाहन को ऑल टैक्स नि:शुल्क करने और हर साल 5 लाख की मेडिकल सुविधा देने की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

गांगुली और द्रविड़ के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे साहा, बीसीसीआई मांग सकता है जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 फरवरी 2022। भारतीय क्रिकेट बोर्ड दिग्गज विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा से गांगुली और द्रविड़ को लेकर टिप्पणी पर जवाब मांग सकता है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में न चुने जाने के बाद साहा ने कोच द्रविड़ और बीसीसीआई अध्यक्ष […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान