‘चुनावों की घोषणा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की जीत’, खरगे, राहुल-प्रियंका अगले माह शुरू करेंगे प्रचार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा को लोकतंत्र की जीत बताया और चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सितंबर में चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। लांबा ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों की जीत है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यहां लोकतंत्र बहाल हो रहा है। रविवार को वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पार्टी की महिला शाखा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में लोगों को सरकार बनाने के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा और उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा। हमारी पूरी कोशिश होगी कि बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी चुनाव के लिए गठबंधन करेगी, कांग्रेस नेता ने कहा कि चर्चा पहले से ही चल रही है और पार्टी जल्द ही गठबंधन और सीट बंटवारे पर निर्णय लेगी।

कई नेताओं ने थामा एनसी का दामन
चुनाव की घोषणा के बाद एनसी में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को फारुख अब्दुल्ला की मौजूदगी में भाजपा के डीडीसी सदस्य जोगिंद सिंह काकू के एनसी में शामिल होने के बाद शनिवार को पार्टी के जम्मू मुख्यालय में डॉ. फारुख अब्दुल्ला की मौजूदगी बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हुए। राज्य महासचिव भाजपा ओबीसी सेल, भारतीय मोदी आर्मी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष और राज्य स्तरीय सलाहकार समिति भारतीय खाद्य निगम के सदस्य सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके साथ जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के पूर्व राज्य युवा समन्वयक सहित अन्य लोग अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

आज ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं पूर्व सीएम चंपई सोरेन, कई विधायकों के साथ रवाना हुए दिल्ली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 18 अगस्त 2024। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कई विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंपई सोरेन दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। खबर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी