सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 13 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। अभी तक 200 से अधिक लोगों के जान गंवाने की खबरें आ रही हैं। लेकिन इस हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। विमान हादसे के दौरान 625 फीट से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। शख्स हादसे के स्थल से लाशों के बीच से होते हुए चलते हुए अस्पताल पहुंचा।

जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा है, पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिंदा बचे शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है। विश्वास का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विमान में भरा था करीब 80 से 90 टन ईंधन

उधर, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं (विमानन) विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए इसके कारण के बारे में अनुमान लगाना मेरे लिए उचित नहीं होगा। घटना के कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को एक शक्तिशाली विमान माना जाता है, जो 12-14 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। इसका अर्थ है कि इसमें लगभग 80-90 टन ईंधन था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विधि चौधरी ने बताया कि जीवित बचा शख्स सीट 11ए पर था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती लोगों में और भी लोग हो सकते हैं। अस्पतालों में 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जीवित बचे व्यक्ति, जिसका नाम 40 वर्षीय रमेश विश्वाशकुमार है ने मीडिया से बात की है। रमेश ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” खबरों में उसका 11ए का बोर्डिंग पास भी दिया गया है। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े-पड़े उन्होंने अखबार को बताया, “यह सब बहुत जल्दी हुआ।”

रमेश ने कहा, “जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।” उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “वह मेरे साथ यात्रा कर रहा था और अब मैं उसे ढूंढ नहीं पा रहा हूं। कृपया उसे ढूंढने में मेरी मदद करें।

गृह मंत्री शाह ने जाना घायलों का हाल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। घायलों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जो संभवत: इस हादसे में एकमात्र जीवित यात्री है। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।

Leave a Reply

Next Post

फैंटम फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट "लाइकी लाइका" में दमखम दिखाएंगे अभय वर्मा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जून 2025। अभिनेता अभय वर्मा के लिए जीवन वास्तव में एक पूर्ण चक्र बन गया है, क्योंकि भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख शक्ति फैंटम फिल्म्स ने अपने नवीनतम प्रोडक्शन “लाइकी लाइका” की घोषणा की है, जिसमें अभय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान