डिफेंस में बड़ी छलांग की तैयारी, इन देशों को 35 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट करेगा भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है 2025 तक इस बड़े आंकड़े को हासिल करना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2022। भारत ने बीते कुछ सालों में रक्षा क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है और अब आने वाले सालों में इसमें और इजाफा होने की तैयारी है। भारत की ओर से अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों को 35,000 करोड़ रुपये तक के हथियार और ड्रोन्स आदि बेचे जाने की तैयारी है। डिफेंस एग्जिबिशन से इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। इस प्रदर्शनी में भारत स्वदेश में बने हथियारों, उभरती तकनीकों पर अपनी रिसर्च और स्वार्म ड्रोन्स जैसे उपकरणों की ताकत दुनिया को दिखाएगा। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भी भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब भारत की कोशिश है कि इन हथियारों और तकनीकों को हिंद महासागर के देशों और अफ्रीकी मुल्कों को निर्यात किया जाए। 

इसी कड़ी में भारत की तैयारी है कि 2025 तक यह निर्यात 35,000 करोड़ रुपये तक बढ़ा लिया जाए। अफ्रीकी देशों के अपने समकक्षों से बातचीत में जुटे राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक इस बड़े आंकड़े को हासिल किया जाए। बीते साल भी भारत ने 13,000 करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री का निर्यात किया था। डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार ने कहा कि इस साल के एक्सपो में कुल 451 एग्रीमेंट्स पर साइन होने वाले हैं। इनमें प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर शामिल है। मंगलवार को शुरू हुए एक्सपो से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयातक देश से आगे निकलते हुए टॉप 25 निर्यातकों में शामिल होने में सफलता पाई है। 

इस बार सिर्फ भारतीय कंपनियों की होगी प्रदर्शनी

राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी और सरकारी क्षेत्र मिलकर काम करेंगे तो आने वाले समय में हमारा निर्यात और तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम तेजी से डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग में लीडर के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। हम अब आयातक होने की बजाय निर्यातक बनने की दिशा में हैं। इस बार के एक्सपो में सिर्फ भारतीय कंपनियों को ही शामिल होने की परमिशन दी गई है। हालांकि विदेशी कंपनियों को सेमीनार और मीटिंग्स आदि के लिए आमंत्रित किया गया है। खासतौर पर भारतीय स्टार्टअप्स और कंपनियों में निवेश के लिए बातचीत को बुलाया गया है। 

1,340 कंपनियां शामिल, 175 देशों का रहेगा प्रतिनिधित्व

डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि यह एक्सपो सबसे बड़ा है, जिसमें 1,340 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी बुधवार को इसमें पहुंचने वाले हैं और इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें हथियारों के अलावा ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को भी दिखाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस एक्सपो में कुल 75 देशों की ओर से हिस्सा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के मायके पण्डुका, गरियाबंद में ईडी छापा, कोरबा में फिर पहुंची सहायक आयुक्त के दफ्तर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गरियाबंद/कोरबा(छ.ग.) 18 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसर समीर विश्नोई सहित दो कोल व्यापारियों की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी का शिकंजा रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू पर कसता जा रहा है। उनके सरकारी बंगले में कार्रवाई के बाद अब मंगलवार सुबह टीम उनके पैतृक निवास गरियाबंद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप