किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हुआ है हाफ : डॉ.शिवकुमार डहरिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम मंत्री ने मुनरेठी और बड़गांव में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       

रायपुर 29 नवम्बर 2020। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदने की शुरूआत की गई । कोरोना के समय देश भर में जहाँ आर्थिक मंदी का दौर था ऐसे में सरकार ने राजीव गांधी योजना के माध्यम से किसानों के खाते में पैसे डाले। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया और बिजली बिल हाफ भी किया है। सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और बडगांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।   

इस दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। शिक्षकों,पुलिस, प्राध्यापकों की भर्ती की जा रही है। स्थानीय छत्तीसगढ़ निवासियों को रोजगार देने के साथ गौधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों से गोबर खरीद कर उनके आर्थिक स्तर को सुधारा जा रहा है। मंत्री ने कृषि कानून से किसानों का अहित होने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सबसे अधिक कीमत में ही धान की खरीदी होगी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जो भी अंतर राशि होगी उसका किसानों को भुगतान किया जाएगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को बताया कि आरंग क्षेत्र के मुनरेठी में नया धान खरीदी उपार्जन केंद्र प्रारंभ होने से किसानों को अब नगपुरा नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र से चार गाँव के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए जगह जगह शेडयुक्त चबूतरे की स्वीकृति की गई है। अधिकांश स्थानों में चबूतरा बन भी गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,अहाता निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने मुनरेठी में स्थान उपलब्ध होने पर गोठान की स्वीकृति देने, धान बीज गोदाम के लिए प्रस्ताव बनाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि नए विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्र की परिस्थिति बदलेगी। इस दौरान उन्होंने गाँव के विकास के लिए अनेक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। ग्राम बड़गांव में उन्होंने गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने खेल सामग्री प्रदान किया। साथ ही अनेक कार्यों की स्वीकृति दी। 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता वर्मा,देवराज जांगड़े,श्रीमती दिनेश्वरी टंडन,दिनेश ठाकुर,कोमल साहू,रेखराम पात्रे,ग्राम सरपंच श्रीमती पद्मिनी बंदे,राममती यादव, संतकुमार साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दिव्यांग आजुदास का जीता दिल तो ग्रामीणों ने खूब बजाई ताली

आरंग ब्लॉक के पचेड़ा में भव्य स्वागत के बीच मंत्री डॉ डहरिया ने यहाँ सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में अपने उदबोधन के साथ जब उन्हें उपस्थित ग्रामीणों की लंबी लिस्ट मिली तो उन्होंने बारी बारी से सबका नाम लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नामों की लिस्ट बहुत लंबी है। आप सभी ने जो मान-सम्मान दिया है उसके लिए आप सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। वैसे ज़ुबान से जिनका नाम लिया वे मेरे दिमाग में हैं और जिनका नहीं ले पाया हूं वे मेरे दिल में है। मंत्री जी की यह बात सुनते ही ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाई। इसी दौरान गाँव के ही रिटायर्ड दिव्यांग शिक्षक आजुदास ने मंत्री डॉ डहरिया को गुलदस्ते से स्वागत करना चाहा,लेकिन मंच में रैंप नहीं होने की वजह से शिक्षक मंत्री जी तक पहुँच नहीं पा रहे थे तभी डॉ डहरिया की उन पर नज़र पड़ी। वे रिटायर्ड गुरुजी को देखते ही बोले,आप नीचे ही रहिए,मैं आ जाता हूँ। वे मंच में अपनी कुर्सी से उठे और दिव्यांग गुरुजी के हाथों से गुलदस्ता लेकर अपनी तरफ से फूल माला से उनका स्वागत किया और कहा कि गुरुजी का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। गुरुजी ही हम सभी को सही दिशा दिखाकर हमारा बेहतर भविष्य बनाते हैं। मंत्री जी की इस बात और स्वागत से वहाँ मौजूद सैकडों ग्रामीणों ने न सिर्फ खूब तालियां बजाई। मंत्री जी के लिए नारे भी लगाए। 

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद नगर निगम के चुनाव प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हैदराबाद 29 नवम्बर 2020। गृह मंत्री अमित शाह रविवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे। नगर निगम चुनाव में प्रचार करने करने पहुंचे शाह ने सिकंदराबाद में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सरकार पर तीखा हमला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप