युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, गले पर मिले निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 17 मार्च 2024। कोरबा में पाली के बसीबार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश घर से दूर बाड़ी में पड़ी मिली। फॉरेसिंग एक्सपर्ट की टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो गले में निशान मिले। जिससे किसी तार या फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पाली थानांतर्गत ग्राम बसीबार में शोभा सिंह यादव का परिवार निवास करता है। 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव की लाश घर से दूर दिलीप कुमार के बाड़ी में मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन लाल सिंहा अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना करते हुए फॉरेसिंग एक्सपर्ट को अवगत कराया। अधिकारी डॉ. सत्यजीत कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान व आरक्षक राजेश चंद्रा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान मृतक के गले पर निशान मिले हैं। जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि किसी तार या फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिले हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलते ही जांच तेज कर देगी।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए बनाए जाएंगे 24229 मतदान केंद्र, 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर आज राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 3 चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में चुनाव […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान