शहीद जवान को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 20 अप्रैल 2024। धोबीगुड़ा के जिस घर में रहकर आरक्षक देवेंद्र सेठिया के आने पर आसपास के साथ ही लोगों में खुशी की लहर देखी जाती थी। आज उसी घर में शनिवार की सुबह जैसे ही आरक्षक देवेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो सभी की आंखे नम हो गई। हर कोई आखरी बार देवेंद्र को देखना चाह रहा था। हर कोई उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। कुछ माह पहले जब दियारी त्योहार मना कर जा रहा था, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि इसे आखिरी बार देख रहे है। हमेशा हंसते मुस्कुराते आने वाला देवेंद्र घर के साथ ही पूरे गांव के लोगों में आंसू देकर जाएगा।

शुक्रवार को हुए हादसे में देवेंद्र ने अपनी जान गवां दी थी, जिसके बाद शुक्रवार को मेडिकल कालेज डिमरापाल में जवान के पीएम होने के बाद शनिवार की सुबह नया बस स्टैंड 80 बटालियन सीआरपीएफ में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से लेकर बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज भी मौजूद थे, जहां जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद उसके पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया। 

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गलगम में सीआरपीएफ की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान यूबीजीएल ब्लास्ट होने से कांस्टेबल देवेंद्र के पैर, कमर और हाथ मे गंभीर चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाज हेलिकॉप्टर की मदद से भेजा गया। मेकाज पहुंचने से पहले देवेंद्र सेठिया शहीद हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर घर परिवार में शोक की लहर छा गई। वहीं जवान के पार्थिव शरीर को मेकाज में रखवाया गया है।

मां को नहीं हो रहा विश्वास नहीं रहा देवेंद्र
शहीद जवान देवेंद्र सेठिया का पार्थिव शरीर जैसे ही गृहग्राम पहुंचा तो वैसे ही उसकी मां अपने शहीद बेटे को देखने आ पहुंची। मां को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि दो माह पहले जिस बेटे को खुशी-खुशी अपनी ड्यूटी पर जाने दिया था।  अब उससे दोबारा कभी नहीं देख पाएगी, ना ही उसकी आवाज सुन पाएगी। जवान की शहादत की खबर का पता चलते ही गांव मे शोक की लहर छा गई।

शहीद जवान को परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शहीद जवान को आज नए बस स्टैंड में सीआरपीएफ 80 बटालियन में बड़े अधिकारी सहित बस्तर आईजी ने श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उजगदलपुर के धोबी गुड़ा भेजा गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर मुद्दे पर बोले अमित शाह- "राहुल कहते थे 370 हटाएंगे तो खून खराबा होगा, पत्थर फेंकने की भी हिम्मत नहीं किसी में "

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अप्रैल 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पिछली टिप्पणियों को लेकर उन पर कटाक्ष किया। राजस्थान के उदयपुर में एक रोड शो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप