हेरिटेज फूड्स ने जीएसटी राहत ग्राहकों तक पहुंचाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद/मुंबई 20 सितंबर 2025। देश के अग्रणी डेयरी ब्रांडों में शुमार हेरिटेज फूड्स ने अपने ग्राहकों को जीएसटी में हालिया कमी का लाभ देने के लिए उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। त्योहारों से पहले की गई यह पहल उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराएगी। 22 सितंबर 2025 से लागू जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसले के बाद कंपनी ने घी, मक्खन, चीज़, पनीर और आइसक्रीम जैसी कई श्रेणियों में कीमतें कम कर दी हैं। इस कदम से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी और उनके त्योहारों की मिठास और बढ़ेगी।

हेरिटेज फूड्स की कार्यकारी निदेशक ब्राह्मणी नारा ने कहा, “जीएसटी दरों में संशोधन डेयरी उद्योग के लिए समयानुकूल और सकारात्मक है। सरकार के निर्णय से हमारे लिए यह संभव हुआ है कि हम अपने ग्राहकों को सीधे लाभ पहुँचा सकें। हमारे लिए यह केवल कीमत घटाने का मामला नहीं है, बल्कि शुद्धता और गुणवत्ता को अधिक परिवारों तक सुलभ बनाना है।”

कंपनी का कहना है कि यह पहल केवल मूल्य लाभ नहीं बल्कि त्योहारों की परंपराओं में डेयरी की अहमियत को और मजबूत करने का प्रयास है। इस कदम से देशभर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और शुद्धता वाले डेयरी उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध होंगे और त्योहारों की रौनक और भी बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल - कांग्रेस

शेयर करेबढ़े बिजली बिल से जनता परेशान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 सितंबर 2025। बढ़े बिजली बिल से जनता परेशान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार प्रायोजित लूट है बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता का महंगी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प