पीईएसबी ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (तकनीकी) के लिए गेवरा के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी के नाम की अनुशंसा की है

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली/बिलासपुर 11 नवंबर, 2025। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए अरूण कुमार त्यागी के नाम की अनुशंसा की है। 10.11.2025 को पीईएसबी ने साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए विभिन्न कंपनियों से 12 अधिकारी लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार में सम्मिलित हुए थे।

इनमें अरूण कुमार त्यागी का चयन किया गया। श्री त्यागी वर्तमान में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा क्षेत्र में एरिया महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। श्री त्यागी एनसीएल से 29.05.2025 को स्थानांतरण होकर एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में पदस्थ हुए थे।

साक्षात्कार में शामिल हुए अधिकारी

1. बबुली किशोर जेना 2. सुमन सौरभ 3. संजय कुमार साहू  4. संजय कुमार मिश्रा 5. राजेंद्र वर्मा  6. रंजय सिन्हा 7. आनंद मोहन 8. अरुण कुमार त्यागी (अनुशंसित) 9. आनंद  10. विजय कुमार एस 11. अभय बी भगत 12. प्रभाकर चौधरी  

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख सहायक कंपनी है। निदेशक (तकनीकी) इसके खनन कार्यों, प्रौद्योगिकी उपयोग और समग्र दक्षता के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री त्यागी का व्यापक अनुभव एनसीएल के भविष्य के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता हाई अलर्ट पर, ईस्टर्न रेलवे भी हाई अलर्ट पर, क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 11 नवंबर 2025। दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस घटना के बाद कोलकाता, उसके आसपास के इलाकों और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई […]

You May Like

चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी....|....यूनियन बैंक का दमदार Q1 प्रदर्शन, ₹5,332 करोड़ का मुनाफा....|....पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार