मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया फिल्म 48 कोस के प्रोमो और पोस्टर का अनावरण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 जून 2022। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र प्राचीन काल से ही धर्म और अध्यात्म की नगरी रही है। धर्म और अध्यात्म की इस नगरी ने न केवल ऋषि-मुनियों, संतों और इतिहासकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, बल्कि अब फिल्मकार भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र और ‘48 कोस’ की परिक्रमा को ध्यान में रखकर फिल्मों का निर्माण करने लगे हैं। हिन्दी फीचर फिल्म ‘48 कोस’ भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्वभर में धर्म और अध्यात्म का संदेश देगी, इस बात में कोई संशय नहीं है। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। हिन्दी फीचर फिल्म ‘48 कोस’ का पोस्टर और प्रोमो का अनावरण करने के उपरांत फिल्म के पोस्टर और प्रोमो को देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। उन्होंने उत्सुक्ता पूर्वक फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजिन्द्र वर्मा ‘यशबाबू’ से फिल्म की कहानी भी जानी और फिल्म की कहानी सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि ये बेहद अच्छी बात है कि जहां केन्द्र और प्रदेश सरकार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर प्रचारित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं धर्म और अध्यात्म से लोगों को जोड़ती फिल्म ‘48 कोस’ भी कुरुक्षेत्र की ख्याति को विशेषकर 48 कोस परिक्रमा की ख्याति को विश्वभर में प्रचारित करने का काम करेगी।  इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने यशबाबू एंटरटेनमैंट के बैनर तले निर्मित ‘ए डाटरस टेल पंख’, ‘फारटी पलस’ व इस फिल्म की सराहना की। फिल्म के निर्माता, निर्देशक राजिन्द्र वर्मा यशबाबू ने बताया कि फिल्म ‘48 कोस’ आगामी 8 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की पृष्ठभूमि में कुरुक्षेत्र के प्राचीन इतिहास और संदेश को दुनियाभर में प्रचारित करने का प्रयास किया गया है। मनोरंजन और संदेशप्रदान इस फिल्म में प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता अरुण बक्शी, पंकज बेरी, अनिल धवन, अनिल वर्मा, सोहित सोनी, पारूल कौशिक, जागृति ठाकुर, योगिता पॉल, नलिनी खत्री, मोनिका जौहर, आदि शर्मा, रमन नासा, जे.डी. बल्लू, संगीता देवी, गरवित खुराना, आरव वधवा, जय रलहन, रितिका राय सहित कई रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी भी धर्म और अध्यात्म का संदेश देते दिखाई देंगे। 

Leave a Reply

Next Post

"जनहित में जारी" बोल्ड नहीं एक बहादुर फिल्म है-निर्देशक जय बसंतू सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 जून 2022। बॉलीवुड में अब वे दिन गए जब निर्देशक सुपर स्टार्स के साथ बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स करते थे और लार्जर दैन लाइफ कहानी को पेश करना चाहते थे। अब काफी कम बजट में डिफरेंट कहानियों को प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी जा रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप