छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-बाड़ी विकास कार्य प्रगति की ली जानकारी, -जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितम्बर 2021। शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने राजनांदगांव जिले में उद्यानिकी विभाग की  के अधिकारियों की बैठक में  विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने  सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी विकास कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली ।  । उन्होंने जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटेल, मरार समाज के कृषक जो सब्जी की खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय में रहकर कार्य करेंगे।  
छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने सभी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। सहायक संचालक उद्यान राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को जिले में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष पटेल एवं सदस्यों ने पेण्ड्री स्थित शासकीय उद्यान रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उत्पादित पौधों का अवलोकन किया। शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट में तैयार किये गये सब्जी एवं पौधों को देखकर सराहना की। इस अवसर पर सदस्य दुखवा पटेल, हरिराम पटेल, अनुराग पटेल, पवन कुमार पटेल एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Next Post

दलहनी फसलों के क्षेत्र में वृद्धि 3503 हेक्टेयर में हो रही खेती : बस्तर जिले में चना उड़द एवं मूंग की दलहन फसल की प्रमुखता से खेती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर, 27 सितम्बर 2021। भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ाए उत्पादक व उपभोक्ता है। यहां की अधिकांश जनसंख्या को प्रोटीन की पूर्ति दलहन से ही होती है। छत्तीसगढ़ में किसानों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला