जब वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा तब ही दिल्ली जाऊंगा : मोहन मरकाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता एक बार फिर से दिल्ली दरबार में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को ही सूरत से दिल्ली रवाना हुए और इस वक्त वे दिल्ली में ही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी दिल्ली गए हैं। नेताओं को इस दौरे को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस संंगठन में बदलाव हो सकता है। उधर, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली नहीं गए हैं। मरकाम ने नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर कहा है कि जब दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा,तब ही वे जाएंगे। मरकाम इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में ही हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए केवल 7 महीने का वक्त बाकी है और चुनाव से पहले ही दिग्गज नेताओं के दिल्ली बुलावे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इन नेताओं की बैठक ले सकते हैं और बैठक कई महत्वपूर्ण मसलों को लेकर होगी। जो आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का भविष्य तय करेगी।

कांग्रेस ने बताया सामान्य सांगठनिक दौरा

वहीं, कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बड़े नेताओं के इस दौरे को सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। साथ ही जय भारत सत्याग्रह और कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की भूमिका तय करने के लिए नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: दुकानों के शटर, शेड और छज्जे तोड़े गए, नैला के मुख्यालय बनने के बाद पहली बार कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर-चांपा 04 अप्रैल 2023। जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय की बेतरतीब बसाहट को ठीक करने के लिए यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की सुबह 6 बजे नैला नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीम बेजा कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई। राजस्व, नगरपालिका […]

You May Like

महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच