टी-20 की कमान हार्दिक को, सूर्या होंगे उपकप्तान; वनडे का जिम्मा रोहित के पास; धवन-पंत का पत्ता साफ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए ‘नई’ टीम इंडिया का एलान किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी नहीं, पंत भी बाहर

टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल के न होने की वजह उनकी अथिया शेट्टी से शादी को माना जा रहा है। ऐसे संकेत हैं कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट, राहुल और रोहित को शायद अब इस प्रारूप में चुना भी नहीं जाएगा। वहीं, ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के विकेटकीपर होंगे।

शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे

श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम में थे। टी20 टीम से गेंदबाजों में कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार की भी छुट्टी हो गई है। शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे। शिवम मावी हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे थे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। मुकेश को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। गुजरात टाइटंस को आईपीएल के उसके पहले ही सीजन में खिताब दिलाने वाले हार्दिक को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद से ही रोहित की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा था। रोहित अंगूठे में चोट के बाद अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। बीसीसीआई की विज्ञप्ति में यह नहीं कहा गया है कि यह बदलाव स्थायी है या सिर्फ एक सीरीज के लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे टीम से धवन और पंत की छुट्टी

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा वापसी करेंगे। साथ ही कोहली और राहुल को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, राहुल को उपकप्तान के दर्जे से हटाकर डिमोट किया गया है। हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनाए गए हैं। शिखर धवन को भी टीम  में शामिल नहीं किया गया है। धवन रोहित की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान थे। धवन की जगह ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को शामिल किया गया है। पंत भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। ईशान किशन और केएल राहुल विकेटकीपर के लिए पहली पसंद होंगे। इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी की भी वापसी होगी। सुंदर, चहल, कुलदीप, अक्षर, सिराज और उमरान जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, अर्शदीप की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में भी शामिल नहीं किया गया।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

 रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Next Post

'ये लोग तो मेरी दादी को भी...', 'पप्पू' कहे जाने पर राहुल गांधी ने दिया करारा जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को ‘पप्पू’ बुलाए जाने पर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्हें ‘पप्पू’ कहलाने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप