आईपीएल 2023: अंबाती रायुडू ने किया संन्यास का एलान, गुजरात के खिलाफ फाइनल होगा आखिरी आईपीएल मैच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 मई 2023। चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। रायुडू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच से ठीक पहले संन्यास की घोषणा की। रायुडू ने ट्वीट करते हुए अपने दोनों टीमों चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस को धन्यवाद कहा। रायुडू ने यह भी कहा कि इस बार वह अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। रायुडू का आखिरी मैच रविवार को होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका और अब यह मैच सोमवार को खेला जाएगा।

अंबाती रायुडू ने ट्वीट में लिखा, ”दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स, 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, आठ फाइनल, पांच ट्रॉफी। उम्मीद है कि आज रात छठी ट्रॉफी मिलेगी। यह एक शानदार सफर रहा है। मैंने यह फैसला किया है कि आज रात होने वाला फाइनल मैच आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मैंने इस टूर्नामेंट में खेलने का आनंद हमेशा उठाया। आप सभी का शुक्रिया।

पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम का सदस्य रहे रायुडू
चेन्नई सुपरकिंग्स के अंबाती रायुडू को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वह 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य थे। इसके अलावा जब चेन्नई सुपरकिंग्स 2018 और 2021 में विजेता बनी थी तो वह धोनी के साथ थे।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2023: सचिन और विराट के साथ तुलना पर बोले शुभमन गिल- उनकी विरासत कभी खत्म नहीं होगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 मई 2023। गिल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन की पिछली चार में से तीन पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर