खिताब जीतने के लिए बनाने थे आखिरी ओवर में 35 रन, जॉन ग्लास ने छह गेंदों पर छह सिक्स लगा टीम को दिलाई यादगार जीत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। अक्सर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अगर टीम को जीत के लिए 35 रनों की दरकार होती है, तो हम सभी यह मान लेते हैं कि गेंदबाजी टीम की जीत निश्चित है। लेकिन, क्रिकेट को यूं ही नहीं अनिश्चिताओं का खेल नहीं कहा जाता है, यहां कब और कैसे मैच पलट जाए यह अनुमान लगाना बड़ा मुश्किल है। कुछ ऐसे ही एक मैच देखने को मिला स्टील्स टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में, जहां नॉर्थर्न आयरिश क्लब के बल्लेबाज जॉन ग्लास ने फाइनल मैच के आखिरी ओवर में छह गेंदों पर छह सिक्स जड़कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। 

क्रेगाघो के खिलाफ खेले गए स्टील्स टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बालीमेना क्लब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 35 रन बनाने थे। क्रीज पर कप्तान जॉन ग्लास 51 रन बनाकर खड़े थे, लेकिन टीम को इस मैच को जीतने के लिए अब किसी चमत्कार की जरूरत थी। वो चमत्कारी पारी निकली खुद कैप्टन के बल्ले से। ग्लास ने पारी के आखिरी ओवर की हर गेंद पर छक्का जड़ा और वो काम कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में महज चंद बार ही हुआ है। ग्लास ने ओवर से 36 रन बटोर कर टीम को खिताब जिताया और वह 87 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

इससे पहले क्रेगाघो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। बालीमेना को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले जॉन ग्लास के बड़े भाई सैम ग्लास ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच में हैट्रिक ली। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर क्रेगाघो के बल्लेबाज मूरी, हंटर और टीम के कप्तान आरोन जॉनस्टोन को चलता किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बालीमेना की शुरुआत भी खराब रही और 19वें ओवर तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने 113 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए। हालांकि, आखिरी ओवर में कप्तान के छह छक्कों ने टीम को जीत दिला दी। 

Leave a Reply

Next Post

आरोप: बंगाल हिंसा में पांच साल के नाती के सामने दादी से किया रेप, पहले की पिटाई फिर दिया जहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 18 जुलाई 2021। पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान व उसके बाद हिंसा, मारपीट और महिलाओं के साथ कथित बलात्कार की घटनाओं से पूरा राज्य दहल उठा था। इन हिंसक घटनाओं को लेकर सत्ता व विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग