रामायण की सीता की ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से छोटे पर्दे पर वापसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अयोध्या से इस धारावाहिक का खास है नाता 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अगस्त 2023। रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर घर- घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की 33 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से हो रही है।  सोमवार की शाम मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका चिखलिया ने बताया कि यह धारावाहिक रामायण के किरदार से प्रेरित है जिसे आज के परिवेश में पेश किया गया है। दीपिका चिखलिया इस धारावाहिक में न सिर्फ अभिनय कर रही है, बल्कि इस धारावाहिक का निर्माण भी उन्होंने खुद ही किया है। धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ एक पारिवारिक कहानी है। दीपिका चिखलिया कहती हैं, ‘मेरी पहचान रामायण के सीता के रूप में है। इसलिए मेरे धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की कहानी की शुरुआत भी अयोध्या से होती है। इस सीरियल की शूटिंग की शुरुआत भी  अयोध्या से हुई थी। जिस तरह से रामायण में कैकई, मंथरा और रावण जैसे किरदार थे, वैसे ही किरदार इस धारावाहिक में भी आज के परिवेश में देखने को मिलेंगे। यह धारावाहिक हमारे देश की मिट्टी से जुड़ी है। जिसमे पारिवारिक मूल्य, हमारे संस्कार देखने को मिलेगा। साथ ही इस धारावाहिक में दहेज जैसे मुद्दे पर सवाल उठाया गया है।’

धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी के जरिए दीपिका चिखलिया ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। वह कहती हैं, ‘यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत महत्व रखता है| यह न केवल एक निर्माता के रूप में मेरी शुरुआत है, बल्कि इस शो से छोटे पर्दे पर मेरी वापसी भी हो रही है।  इस धारावाहिक में  मैं एक आधुनिक सोच रखने वाली महिला सुमित्रा की भूमिका निभाती हूं, जो घर और व्यवसाय दोनों को शिष्टता के साथ संभालती है। इस धारावाहिक की कहानी मुख्य रूप से तीन पात्रों सुमित्रा देवी, नंदिनी और आकाश के इर्द -गिर्द घूमती हैं धारावाहिक में नंदिनी की भूमिका निभा रही शगुन सिंह ने कहा, “यह शो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्व रखता है। नंदिनी का ऐसा किरदार है जो अन्याय के खिलाफ लड़ती है  और धरती मैया के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा है।’ आकाश की भूमिका निभा रहे अमन जयसवाल कहते हैं, ‘आकाश का किरदार ऐसा है जो  विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी  अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। वह अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’

View Post

     धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज मिश्रा कहते हैं, ‘अब समाज में लड़के और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं रहा। इस धारावाहिक में नंदिनी का किरदार पुत्र से प्रेरित है। वह अपने मां बाप के लिए किसी पुत्र से कम नहीं है, इसलिए इस धारावाहिक का नाम ‘धरतीपुत्र नंदिनी’  रखा हुआ है। मिट्टी में पली बढ़ी नंदिनी का सशक्त किरदार लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ‘रामायण’ के बाद दीपिका चिखलिया आखिरी बार संजय खान के धारावाहिक ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में नजर आई थी। इस धारावाहिक का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 फरवरी 1990 से शुरू हुआ था।  अब 33 साल के बाद धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से वापसी कर रही हैं।  इस धारावाहिक का प्रसारण 21 अप्रैल 2023 से  सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे नजारा टीवी पर हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

प्याज पर घमासान: सरकार ने 2410 की दर से शुरू की खरीद, केंद्रीय मंत्री बोले- दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने पर जहां मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान विरोध में उतरे, वहीं इस बीच सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप