प्याज पर घमासान: सरकार ने 2410 की दर से शुरू की खरीद, केंद्रीय मंत्री बोले- दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने पर जहां मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान विरोध में उतरे, वहीं इस बीच सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी है। वाणिज्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कुछ राजनीतिक विरोधी प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। किसान चिंता न करें। सरकार उनके साथ है।

गोयल ने कहा, सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर तक के लिए प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया है। साथ ही केंद्र ने किसानों से दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी फैसला किया है। गोयल ने कहा, सरकार बफर स्टॉक का आकार बढ़ाएगी। जरूरत पड़ने पर किसानों से अधिक खरीद करेगी।

ऐतिहासिक दर से हो रही खरीदारी
गोयल ने कहा, जिस भाव पर सरकार प्याज खरीद रही है, वह ऐतिहासिक दर है। यह किसानों को आमतौर पर निर्यात से मिलने वाले औसत 1,800-1,900 रुपये प्रति क्विंटल से काफी अधिक है। मैं प्याज का उत्पादन करने वाले राज्यों के किसानों से अपील करूंगा कि वे चिंता न करें और घबराहट में बिक्री न करें। एनसीसीएफ और एनएएफईडी को किसानों से प्याज खरीदने का निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र में बनाया जाएगा कांदा महाबैंक : शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्याज भंडारण के लिए कांदा महाबैंक बनाने की घोषणा की जहां 10 लाख टन का भंडारण हो सकेगा। शिंदे ने कहा कि अनिल काकोडकर समिति की सिफारिश के तहत काम शुरू है। इससे 60 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा राज्य में 13 स्थानों पर कृषि समृद्धि प्रकल्प स्थापित किया जाएगा।

फडणवीस ने की शाह और गोयल से बात : किसानों में बढ़ी नाराजगी को देखते हुए जापान के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्रियों से फोन पर बातचीत की। फडणवीस ने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के प्याज उत्पादकों की समस्या दूर करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात की है। केंद्र सरकार ने तत्काल दो लाख टन प्याज खरीदने का निर्णय लिया है। सहकारी समितियां नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (एनसीसीएफ) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लि. (नेफेड) महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में प्याज खरीद कर रही हैं। उन्होंने कहा, ग्राहक और किसान दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और दोनों के हित में फैसले ले रहे हैं।

मप्र के सांसदों का घेराव करेंगे किसान
भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई है। संघ ने कहा कि यदि प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क नहीं हटाया गया तो एक सप्ताह के अंदर मध्य प्रदेश के सभी सांसदों का किसान घेराव करेंगे। इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में किसानों ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Next Post

<strong>चंद्रयान-3 </strong> के लैंडिंग के दौरान साउथ अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, बनेंगे ऐतिहासिक पल के साक्षी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अगस्त 2023। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीसरे चंद्र मिशन – चंद्रयान -3 के हिस्से के रूप में चंद्रमा की सतह पर ऐतिहासिक लैंडिंग प्रयास का वस्तुतः गवाह बनेंगे। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप