सर्व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ने कराया कांकेर बंद, सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया था बस्तर बंद का आव्हान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 19 अगस्त 2023। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर आज पूरा कांकेर जिला बंद है। व्यापारियों ने समाज की मांगों का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखी हैं। समाज का कहना है कि उनकी सात सूत्रीय मांगे प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज की सर्वाधिक 52 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। जिससे समाज काफी आक्रोशित है। 

इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग स्वतंत्र मंत्रायल स्थापना की मांग, 5वीं अनुसूची में शामिल करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने पूर्व में भी इन सभी सात सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम कई बार मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। लेकिन सरकार  समाज की मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए बस्तर संभाग बंद करके छत्तीसगढ़ सरकार तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी अगर सरकार ने नहीं सुनी तो  सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर में आएगी:2 सितंबर को राहुल गांधी, 8 को खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़, वेणुगोपाल बोले- 75 सीट जीतेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। केसी वेणुगोपाल, अजय माकन ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक में जानकारी दी है। 2 सितंबर को राहुल गांधी […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर