मंत्री लखन लाल देवांगन बताये फ्लोरा मेक्स कंपनी को संरक्षण क्यों दे रहे – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

विपक्ष पर आरोप लगाकर भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री लखन लाल देवांगन फ्लोरा मेक्स कंपनी से अपने संबंधों के बारे में प्रदेश की जनता को स्पष्टीकरण दें। वे कंपनी के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं होने दे रहे? पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के बीच में वे रोड़ा क्यों बन रहे है? महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाय अब अपनी गलतियों का ठीकरा विपक्ष पर ठोकने की कोशिश बंद करे। फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाएं मंत्री लखन लाल देवांगन के ऊपर कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है। कंपनी के खिलाफ महिलाओं द्वारा किये जाने वाले आंदोलन से मंत्री लखन लाल देवांगन की तिलमिलाहट बताती है कि वे कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने के कारण महिलाओं को धमका रहे थे। फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं से अभद्रता के मामले में महिलाओं से माफी मांगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाकर मंत्री अपने जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। फ्लोरा मेक्स कंपनी के खिलाफ कार्यवाही किसके दबाव पर नहीं हो रही, महिलाओं पर गलत एफआईआर किसके दबाव में हुआ? सरकार फ्लोरा मेक्स कंपनी के जालसाजी की जांच सीबीआई से कराने का साहस क्यों नहीं दिखा रही? भाजपा की सरकार को बने 1 साल पूरा हो गया, सरकार कार्यवाही क्यों नहीं कर रही?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पत्नी रेणु अग्रवाल का फ्लोरा मेक्स कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। कंपनी ने कोरबा के माल में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों का शोरूम खोला था। रेणु अग्रवाल मॉल गयी थी वहां उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद की दुकान को देखा था तथा महिलाओं के आग्रह पर फोटो खिंचवाया था, उनका कंपनी से कोई वास्ता नहीं था। पीड़ित महिलाओं ने मंत्री लखन लाल देवांगन पर कंपनी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। रेणु अग्रवाल, जयसिंह अग्रवाल पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के रमन सरकार के 15 साल में छत्तीसगढ़ चिटफंड कंपनियों का चारागाह बन गया था, तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनकी पत्नी वीणा सिंह, पुत्र अभिषेक सिंह सहित उनका पूरा मंत्रिमंडल चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन करते थे। कांग्रेस के पांच साल में चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही हुई, पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश हुई। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद एक बार फिर चिटफंड कंपनियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा है', तीन नौसेना युद्धपोतों के जलावतरण के बाद बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2025। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को बुधवार को नौसेना की गोदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में बल में शामिल किया गया। नौसेना ने तीनों बड़े युद्धपोतों के शामिल होने को एक ऐतिहासिक अवसर […]

You May Like

ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया