“डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी”, बढ़ते अपराध पर तेजस्वी का हमला, कहा- बिहार का राज, चौपट राज बन चुका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 07 सितंबर 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने हाल ही के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं पर एक छोटी सी वीडियो बनाकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है।

“हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया”
वीडियो को पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, “हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण की घटनाओं से पूरा बिहार हिल गया है।” तेजस्वी यादव ने आगे लिखा,”ये चंद दिनों में ही 100 से ज्यादा अपराधों की पूरी लिस्ट है जो अपने आप में बयां करती है कि बिहार में अपराधियों के मन में कानून का खौफ खत्म हो चुका है। डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और बिहार का राज, चौपट राज बन चुका है।”

बता दें कि इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते 4 सितंबर को पोस्ट कर बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, “रूह को झकझोरने वाले विगत चंद दिनों के आपराधिक आँकड़े! अगर इन डरावनी घटनाओं के भयावह आँकड़े देखकर भी आपको बिहार में सब सही दिखाई दे रहा है तो मतलब सब ठीक नहीं है। कृपया विगत चंद दिनों की बिहार में घटित चंद आपराधिक घटनाओं का अवलोकन किजीए। “

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर के जिरीबाम जिले में भड़की हिंसा, 5 लोगों की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जिरीबाम 07 सितंबर 2024। मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हिंसा भड़क गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले एक व्यक्ति की हत्या की गई जब वह सो रहा था। उग्रवादियों ने उस व्यक्ति के घर में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण