एसओपी जारी : अब कृषि में होगा ड्रोन का इस्तेमाल, केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- छोटे किसानों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 दिसंबर 2021। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी। इसके तहत ड्रोन से कीटनाशकों तथा जमीन एवं फसल से जुड़े अन्य पोषक दवाओं का छिड़काव किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री तोमर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल समय की जरूरत है और इससे किसानों को फायदा होगा। एसओपी जारी करते हुए तोमर ने कहा कि 2014 से ही सरकार की नीतियां 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर केंद्रित हैं।

उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन तथा कृषि अवसंरचना फंड से छोटे किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार टिड्डी दल के हमलों से बचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार कृषि क्षेत्र में लगातार नई तकनीक लाने का प्रयास कर रही है ताकि इस क्षेत्र की उत्पादकता और दक्षता दोनों बढ़ सके। 

वजन का वर्गीकरण : उड़ान की अनुमति, दूरी से जुड़े प्रतिबंध का जिक्र

कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन के एसओपी में जरूरी कानूनी उपाय, उड़ान की अनुमति, दूरी से जुड़े प्रतिबंध, वजन का वर्गीकरण, ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंध, ड्रोन का रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा बीमा, पायलट का प्रमाणपत्र, परिचालन योजन, उड़ान क्षेत्र, मौसम की स्थिति आौर परिचालन से पहले, मध्य और बाद की स्थिति के लिए एसओपी जैसी महत्वपूर्ण चीजों को जोड़ा गया है। मंत्रालय ने सभी भागीदारों के साथ बात कर कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के एसओपी को तैयार किया है।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करना चाहता है RSS, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह भी कर चुके हैं मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2021। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने एक बार फिर हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का मुद्दा उठाया है। संघ ने अपने एक ट्वीट में हैदराबाद को भाग्यनगर कहा है। भाजपा और संघ इस मसले को काफी वक्त से उठा रहे हैं। राष्ट्रीय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण