दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी पंजाब किंग्स, ऐसी हो सकती है दोनाें टीमों की प्लेइंग XI

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 मई 2021। मौजूदा आईपीएल सीजन की अभी नंबर दो टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी को मजबूत करने के लिए रविवार को नंबर पांच की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला जीतना चाहेगी। वहीं इस मुकाबले में जीत से पंजाब की टॉप चार में जाने की उम्मीद बढ़ेगी, जबकि दिल्ली चाहे मुकाबले हारे या जीते वह टॉप चार में बनी रहेगी। पंजाब की टीम सात मैचों में चार हार और तीन जीत के साथ छह प्वॉइंट्स लेकर पांचवें, जबकि दिल्ली की टीम सात मैचों में दो हार और पांच जीत के साथ 10 प्वॉइंट्स प्राप्त कर दूसरे नंबर पर है।

दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला बड़े अंतर से जीत कर आ रही हैं। दिल्ली ने जहां पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) को 21 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से हराया था तो वहीं पंजाब ने अपने से ऊपर की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) को 34 रन से हराया था। पंजाब और दिल्ली दोनों के टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी अच्छी है, लेकिन मिडिल ऑर्डर पंजाब का कमजोर पक्ष रहा है। टॉप ऑर्डर पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल बल्ले के साथ अच्छा दिख रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा और शाहरुख खान ज्यादातर विफल रहे हैं। पूरन तो चार बार जीरो पर आउट हुए हैं। यही वजह है कि पंजाब बीच के ओवरों में थोड़ा कमजोर पड़ रहा है।

वहीं दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अब तक काफी अच्छी रही है। युवा खिलाड़ियों वाली इस टीम के युवा ही टीम को आगे ले जा रहे हैं। फिर चाहे बात पृथ्वी शॉ की हो, आवेश खान, ललित यादव या खुद कप्तान ऋषभ पंत की। टॉप ऑर्डर में पृथ्वी शॉ छा रहे हैं, जबकि गेंदबाजी के मोर्चे में आवेश का जलवा कायम है। इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 269 रन के साथ पृथ्वी चौथे तो वहीं 13 विकेटों के साथ गेंदबाजों की सूची में आवेश खान दूसरे नंबर पर हैं। दोनों टीमों के इस प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। यहां से जीत के साथ दो प्वॉइंट्स लेकर पंजाब की चौथे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद बढ़ेगी तो वहीं दिल्ली एक जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपने दावेदारी को मजबूत करेगी। आइए नजर डालते हैं इस मैच में दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा और आवेश खान। 

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रीले मेरीडिथ, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।  

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी.... ममता से लेकर मोदी तक कौन दिग्गज ऊपर उठा और कौन आया नीचे?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 मई 2021। बीजेपी ने बंगाल जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। जवाबी ध्रुवीकरण, जातिगत रणनीति, और विकास का वादा कर वोट बटोरने के प्रयास किए। हालांकि पश्चिम बंगाल में उन्हें इसके नतीजे नहीं मिले। हालांकि पार्टी ने वाम-कांग्रेस की विपक्ष की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप