‘हिंसा का फायदा उठाते हैं राजनेता, लोग पीड़ित होते हैं’, मुर्शिदाबाद मामले पर बोलीं ममता बनर्जी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 21 मई 2025। मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाएं लोगों को कष्ट पहुंचाती हैं लेकिन राजनेता इस स्थिति का फायदा उठाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तमाम पोस्ट का उद्देश्य गलत सूचना फैलाकर लोगों को बांटना और हिंसा भड़काना था। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों तथा सिलीगुड़ी उपमंडल में कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग हिंसा में भाग लेते हैं, वे नहीं चाहते कि आम लोगों के लिए कुछ अच्छा हो। अगर दंगा होगा, तो तोड़फोड़ होगी, घर नष्ट हो जाएंगे और लोग मारे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि कोई दंगा होता है, तो राजनेताओं को स्थिति का फायदा उठाने का मौका मिल जाता है। मैं कोई दंगा नहीं चाहती, मैं शांति और राहत चाहती हूं। मैं ताकत चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग किसी भी तरह के डर से मुक्त हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर अधिकतर पोस्ट फर्जी होती हैं। जो लोग इन्हें पोस्ट करते हैं, वे केवल पैसा कमाने के लिए जहरीली मानसिकता के साथ ऐसा करते हैं। मैं उन लोगों का समर्थन करती हूं जो लोगों के लिए अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन लोगों का नहीं जो झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर मतभेद पैदा करने की दुर्भावनापूर्ण मंशा रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मतभेदों की नहीं बल्कि एकता की पक्षधर हूं। उन्होंने लोगों से देश, समाज और शांति के लिए काम करने का आग्रह किया।

पिछले महीने मुर्शिदाबाद जिले के कुछ हिस्सों में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इसमें तीन लोग मारे गए थे। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे इलाकों में दंगे हुए। कई लोग अपने घर छोड़कर पड़ोसी मालदा जिले के शिविरों में शरण ले चुके हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को दंगों पर एक रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया कि कट्टरपंथ और उग्रवाद की दोहरी समस्या राज्य के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

अबूझमाड़ में DRG जवानों का बड़ा एक्शन, 26 नक्सली ढेर; बड़े लीडर्स को घेरा; एक जवान बलिदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 21 मई 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप