अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 अगस्त 2026। एक तस्वीर, एक गलत पहचान और देखते ही देखते मच गया हड़कंप! टीवी और वेब जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी उस समय बेहद परेशान हो गईं, जब एक एफआईआर से जुड़ी खबरों में कथित तौर पर उनकी तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर दिया गया। अभिनेत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ शब्दों में कहा कि “मेरा इस FIR मामले से कोई संबंध नहीं है।”

‘बढ़ो बहू’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कवच महाशिवरात्रि’, ‘दिव्य दृष्टि’, ‘हीरो–गायब मोड ऑन’, ‘लाल इश्क’, ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज से पहचान बना चुकीं अंतरा के मुताबिक एफआईआर वास्तव में अंतरा सोहम बनर्जी, ठाणे निवासी एक मॉडल, से संबंधित है। बावजूद इसके कुछ रिपोर्ट्स में अभिनेत्री की तस्वीर प्रकाशित होने से उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया। अंतरा ने बताया कि खबरें सामने आने के बाद महज 24 घंटे में उन्हें 900 से अधिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया संदेश मिले। अचानक आई इस स्थिति ने उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव में डाल दिया।

अभिनेत्री ने कहा, “एक साधारण सत्यापन से यह स्पष्ट हो सकता था कि मेरा इस मामले से कोई संबंध नहीं है। मेरी वर्षों की मेहनत से बनी पहचान को एक गलती की वजह से नुकसान पहुंचा है।” अंतरा ने मीडिया संस्थानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की कि जहां भी उनकी तस्वीर या पहचान गलत तरीके से इस्तेमाल हुई है, वहां तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मीडिया की आलोचना करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार पत्रकारिता और तथ्य-जांच की अहमियत को सामने लाना है। उनका संदेश साफ है—गलत सूचना कुछ मिनटों में फैल सकती है, लेकिन किसी की प्रतिष्ठा बनाने में वर्षों लगते हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईपीओ की दुनिया में ऑगमोंट का विस्फोटक प्रवेश

शेयर करेऑगमोंट का 825 करोड़ का ‘बड़ा धमाका’, 21 अगस्त से खुलेगा आईपीओ  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 19 अगस्त 2026। ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) निवेशकों के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को खुलेगा और मंगलवार, 25 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने 5 रुपये फेस […]

You May Like

बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय....|....मोदी सरकार में जारी है बैंक लूट, एनपीए के नाम पर पूंजीपतियों के लाखों करोड़ राइट ऑफ....|....मुंबई के रिडेवलपमेंट को नई दिशा देगा बी-राइट का विज़न 2033....|....आईपीओ की दुनिया में ऑगमोंट का विस्फोटक प्रवेश....|....अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप....|....‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी....|....भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया....|....लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा, 24 पर मुकदमा, 200 भैंसें उठवाईं....|....पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग