दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 फरवरी 2026। बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर से सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा रोड स्थित जुनाशहर के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कोटा में पदस्थ रेलवे के कर्मचारी भौरीडीह निवासी मनहरण कमल पिता गणेश राम शुक्रवार की शाम ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। इसी दौरान सामने आ रही शिवकुमार धनुवार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर ही दोनों बाइक सवार मनहरण और शिव की मौके पर मौत हो गई। शिवकुमार की बाइक पर एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार धनुवार भी था जिन्हें गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ आज, होंगे ये कई कार्यक्रम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर आज 21 फरवरी को महिला मोर्चा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव