चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दिल्ली, 31 अगस्त 2026। जिस बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप हुआ है, उस बस कंपनी के मालिक का बयान सामने आया है। कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता ने कहा कि बस मरम्मत के लिए तिमारपुर (दिल्ली) भेजी गई थी। अगले दिन प्रशासन ने बस जब्त कर ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार किया। दोनों कानपुर देहात के हैं और दो साल से कार्यरत थे। उनके आधार कार्ड पुलिस को सौंपे गए। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई। बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 की बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

11वीं की छात्रा है पीड़िता 
पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। छात्रा 3 अगस्त 2026 को अपने घर से बिना बताए निकली थी। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज थी। उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था।

3 अगस्त को घर से निकली थी पीड़िता
पीड़िता 3 अगस्त 2026 को अपने घर से निकली थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस में सवार हुई। बस में ही चालक और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह गंभीर वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई। मामले की जानकारी मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की। दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस स्लीपर बस में वारदात हुई थी, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

'हैवान' नहीं करना चाहते थे कई अभिनेता

शेयर करेप्रियदर्शन की परेशानी सुन अक्षय ने दिया साथ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई, 31 अगस्त 2026। फिल्म ‘हैवान’ के निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि कई एक्टर्स के फिल्म ठुकराने के बाद भी अक्षय कुमार ने इस किरदार के लिए हामी क्यों भरी। अपनी बातचीत में निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैंने जिन […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'