गोवा में इम्पा की यॉट पर करणी सेना का हंगामा, हिंदी फिल्म ‘चोला’ में भगवा जलाने का विरोध

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 नवंबर 2024। गोवा में कला अकादमी के पास समुद्र में कान फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर एक यॉट पर फिल्मों के कार्यक्रम करने की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) की कोशिश बीती रात यहां एक हंगामे में बदल गई। इस यॉट पर निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करणी सेना की तरफ से फिल्म में दिखाए गए उन दृश्यों पर कड़ा विरोध जताया गया, जिनमें फिल्म का नायक अपने शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर आग में जला देता है। अभिनेता मनोज जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और हंगामा शुरू होते ही वह अपने मित्रों के साथ वहां से निकल गए। गोवा में चल रहे 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ चल रहे फिल्म बाजार में निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ शुक्रवार को दिखाई गई थी। एक प्रोफेसर के संभोग से समाधि तक के जीवन वृत्त पर आधारित कहानी में काम करने वाले देसी-विदेशी कलाकारों संग इसका ट्रेलर सार्वजनिक रूप से जारी करने के लिए फिल्म बनाने वालों ने कई दिनों से तैयारी की हुई थी। कार्यक्रम चूंकि समंदर में तैर रही इम्पा की यॉट पर होना था, लिहाजा इसकी बुकिंग वगैरह भी पहले से हुई और यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को प्रवेश पत्र भी काफी एडवांस में बांटे गए।

शनिवार की रात 8 बजे के करीब शुरू हुई पार्टी में पहले तो निर्देशक अतुल गर्ग की कई कड़ियों में बन रही फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कश्मीर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता हेमंत पांडे को मंच पर बुलाकर उनका अभिनंदन किया गया। फिल्म अभिनेत्री पूनम झावर ने भी मंच पर इस दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। और फिर बारी आई फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च की। ट्रेलर दिखाने के बाद जब कार्यक्रम संचालिका लोगों की राय इस बारे में जान ही रही थीं कि वहां मौजूद करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ ने ट्रेलर फिर से चलाने को कहा।

दोबारा ट्रेलर चलाने पर करणी सेना नेता सुरजीत सिंह राठौड़, जिनका परिचय बाद में संगठन की युवा सेना के अध्यक्ष के रूप में दिया गया और वहां मौजूद एक और आगंतुक राजेश जैन ने इस ट्रेलर के कुछ दृश्यों पर बवाल मचा दिया। दोनों ने ट्रेलर में भगवा वस्त्र जलाने, तुलसी और रुद्राक्ष की माला जलाने के दृश्य पर आपत्ति जताई और धमकी दी कि बिना ये दृश्य हटाए वे इसे रिलीज नहीं होने देंगे। निर्देशक अतुल गर्ग ने करणी सेना को समझाने की कोशिश की कि हम सही समय आने पर आपको पूरी फिल्म दिखा देंगे। अभिनेता हेमन्त पाण्डेय ने भी राठौड़ की आपत्ति पर अपना विरोध जताया। कार्यक्रम में हंगामा होते देख फिल्म के कलाकार और आगंतुक तुरंत यॉट छोड़कर किनारे की तरफ जाने लगे। मनोज जोशी को कार्यक्रम से निकलता देख उनके पीछे पीछे और भी तमाम आगंतुक कार्यक्रम से चले गए।

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘चोला’ एक ऐसे युवा प्रोफेसर की कहानी है जो आत्मिक शान्ति के लिए एक बाबा के आश्रम में शरण लेकर भगवा चोला धारण करता है लेकिन उससे भी शांति नहीं मिलती। मन भटकता रहता है। आश्रम के बाबा उसे बताते है कि आत्मिक शान्ति के लिए अंदरूनी शक्ति को पहचानना जरूरी है। उसके लिए भगवा वस्त्र धारण करने की जरूरत नहीं है ।तब प्रोफेसर अपने भगवा वस्त्र रुद्राक्ष और तुलसी माला को जला देता है और पुनः प्रोफेसर बन जाता है। अतुल गर्ग के मुताबिक फिल्म का संदेश है कि आत्मिक शांति और सरल रहने के लिए गृहस्थी का त्याग या साधु सन्यासी बनने की जरूरत नहीं है। बताया ये भी गया कि करणी सेना के नेता सुरजीत फिल्म के निर्देशक अतुल गर्ग के बुलावे पर ही कार्यक्रम में आए थे।

Leave a Reply

Next Post

मेगा नीलामी आज से, 577 खिलाड़ियों पर 641.50 करोड़ रुपये की लगेगी बोली, 204 स्लॉट खाली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2024। आईपीएल की दो दिवसीय मेगा बोली के लिए मंच तैयार है, जिसमें 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप