एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के लिए युवाओं-छात्रों को जोड़ेगी BJP, संगठन महामंत्री बोले- योजना तैयार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 25 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के समर्थन के लिए छात्रों और युवाओं को जोड़ेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को अभियान को गति प्रदान करने के लिए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के संदर्भ में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए रणनीति तय की गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति के प्रदेश के सह संयोजक व एमएलसी अनूप गुप्ता व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें छात्रों व युवाओं को अभियान के साथ जोड़ते हुए सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉलेजों आदि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनाव और राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त किया जाए। इसके लिए राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक है। आर्थिक नीतियों में निरंतरता, व्यापार और रोजगार को गति देने के लिए एक देश-एक चुनाव समय की मांग है। इसके लिए लोकमत तैयार करना है ताकि इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही युवाओं को भी जोड़ना है।

स्टूडेंट फॉर वन-नेशन-वन-इलेक्शन के संदर्भ में हुई चर्चा

प्रदेश टोली के सदस्यों पर अभियान की सफलता की जिम्मेदारी है। अभियान से व्यापारियों को भी जोड़ने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा। वहीं, अनूप गुप्ता ने कहा कि अभी तक प्रदेश में जो भी अभियान और कार्यक्रम एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में आयोजित किए गए हैं, उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है। बैठक में स्टूडेंट फॉर वन-नेशन-वन-इलेक्शन के संदर्भ में व्यापक चर्चा हुई।

राजधानी में होगा राज्य स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन

इस दौरान प्रदेश में राज्य स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में राजधानी में करने पर चर्चा हुई। इसी क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर भी छात्र नेता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय छात्र नेता सम्मेलन की प्रस्तावित तिथियों में 2 अथवा 3 सितंबर को काशी व गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

महानगरों में आयोजित किए जाएंगे यूथ सम्मेलन

वहीं 4 अथवा 5 सितंबर को पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में, 6 अथवा 7 सितंबर को कानपुर व अवध क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 10 से 30 सितंबर के मध्य यूथ सम्मेलन का भी आयोजन एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के समर्थन में किया जाएगा। यूथ सम्मेलन के कार्यक्रम सभी महानगरों में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

बीसीसीआई की मेहरबानी: महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही मोटी पेंशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके खाते में अब भी हर महीने एक सम्मानजनक रकम चुपचाप आ रही है-  वो भी बिना कोई शॉट खेले। कारण?  BCCI  की पूर्व खिलाड़ियों के लिए पेंशन […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट